Hindi NewsUttarakhand NewsNainital NewsProtest Warning Against District Development Authority in Bhawali
डीडीए के खिलाफ भूख हड़ताल की चेतावनी दी
भवाली। जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष नरेश पांडे का कहना है कि प्राधिकरण नगर की
Newswrap हिन्दुस्तान, नैनीतालTue, 27 May 2025 05:51 PM

भवाली। देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने जिला विकास प्राधिकरण के खिलाफ धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। अध्यक्ष नरेश पांडे का कहना है कि प्राधिकरण नगर की जनता को नोटिस देकर डराने का कार्य कर रहा है। जल्द पदाधिकारियों के साथ मुख्य चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि नगर में वर्षों से लोग रह रहे हैं। उन्हें अब नोटिस देकर डराया जा रहा है। मजदूरी करने वाला व्यक्ति अपना शौचालय तक नहीं बना पा रहा है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द नोटिस वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन किया जाएगा। फिर भी नहीं माने तो अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।