दुर्गा मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
एकेश्वर ब्लॉक के मोन्दाडी गांव में दुर्गा मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इससे पूर्व मोन्दाडी, डांडा मल्ला तथा पण्डिया की महिला मंगल दलों
Newswrap हिन्दुस्तान, पौड़ीMon, 9 June 2025 03:25 PM

एकेश्वर ब्लॉक के मोन्दाडी गांव में दुर्गा मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मोन्दाडी, डांडा मल्ला तथा पण्डिया की महिला मंगल दलों ने भजन-कीर्तन किए। मंदिर के मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। पूर्व बीडीसी सदस्य उम्मेद सिंह, श्रेकेश सिंह, रमेश सिंह, मुन्नी देवी, सावित्री देवी, नरेश सुंदरियाल, बृजमोहन नौटियाल, महिपाल सिंह, नरेश, राकेश राणा व सूर्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।