Construction of Sports Ground Approved for Garhtir and Bokalkatia Players गढ़तिर और पांखू में खेल मैदान निर्माण को सर्वे शुरू, Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsConstruction of Sports Ground Approved for Garhtir and Bokalkatia Players

गढ़तिर और पांखू में खेल मैदान निर्माण को सर्वे शुरू

बेरीनाग,संवाददाता। लंबे समय से खेल मैदान की मांग रहे गढ़तिर और पांखू के बोकलकटिया क्षेत्र के खिलाड़ियों की मुराद अब पूरी होने जा रही है। पिछले वर्ष स

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Mon, 9 June 2025 09:57 PM
share Share
Follow Us on
गढ़तिर और पांखू  में खेल मैदान निर्माण को सर्वे शुरू

बेरीनाग, संवाददाता। लंबे समय से खेल मैदान की मांग रहे गढ़तिर और पांखू के बोकलकटिया क्षेत्र के खिलाड़ियों की मुराद अब पूरी होने जा रही है। पिछले वर्ष सीएम पुष्कर धामी ने खेल मैदान निर्माण के साथ ही 200 मीटर ट्रेक का निर्माण करने की स्वीकृति दी थी। युवा कल्याण विभाग ने भूमि सहित अन्य सभी कार्रवाई पूरी कर शासन को भेज दी है। अब इंजीनियरों की टीम ने यहां पहुंचकर खेल मैदान का सर्वे शुरू कर दिया है। क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रतिभागियों की दशकों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। गढ़तिर और बोकलकटिया में खेल मैदान की स्वीकृति सीएम ने दी है।

शीघ्र खेल मैदान का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और भविष्य में अन्य क्षेत्रों में खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। फकीर राम टम्टा विधायक गढ़तिर और बोकलकटिया में खेल मैदान बनने से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। सीएम का खिलाड़ियों की तरफ से आभार व्यक्त करते हैं। नंदन बाफिला, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।