Congress Expresses Anger Over Delay in Panchayat Elections Warns of Protests त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को कमजोर कर रही सरकार : कांग्रेस, Rishikesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRishikesh NewsCongress Expresses Anger Over Delay in Panchayat Elections Warns of Protests

त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को कमजोर कर रही सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं करवाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार पर पंचायत व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस ने बैठक में...

Newswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेषMon, 9 June 2025 06:56 PM
share Share
Follow Us on
त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को कमजोर कर रही सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस ने प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नहीं करवाए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार पर त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश करने का आरोप लगाया। जल्द चुनाव नहीं करवाए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। सोमवार को सिमलासग्रांट में डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बैठक आयोजित की गई। परवादून कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार अहम मुद्दे हैं। इन मुद्दों को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संगठन द्वारा प्रत्येक गांव में नुक्कड़ सभा का आयोजन कर जनता से संवाद किया जाएगा। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा कि डोईवाला-दूधली मार्ग को लेकर कांग्रेस व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बड़ा आंदोलन व विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके फलस्वरूप सरकार को मार्ग की स्वीकृति देनी पड़ी।

ये दूधली और मारखंमग्रान्ट क्षेत्र की जनता की जीत है। डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष उमेद बोरा ने कहा कि इतना समय बीतने के बाद भी सरकार पंचायत चुनाव कराने में असफल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। पंचायतों में विकास रुक गया है। जल्द ही पंचायत चुनाव घोषित किये जाएं, अन्यथा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर नारायण सिंह बोरा, मनोज नौटियाल, जिला महासचिव गजेंद्र विक्रम शाही, जिला उपाध्यक्ष सुनील बर्मन, जीतेन्द्र कुमार, इंदरजीत सिंह, मरखमग्रांट कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, गुरदीप सिंह, जिला महासचिव संदीप थापा, युवराज पुन, रईस अहमद, वीरेंद्र थापा, माधो सिंह, राजवीर सिंह चौहान, भगवान सिंह लोधी, चंदर बोरा, चतर सिंह बोरा, नरेंद्र सिंह बोरा, खड़क सिंह बोरा, राम सिंह बोरा, राजकुमार, राधा देवी, माधवी देवी, सुशील कुमार, सुषमा, सविता, गोविंदी, गीता, मेहर सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।