Hotel Theft Arrest Suspect Sent to Jail After Court Appearance होटल से चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार, Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsHotel Theft Arrest Suspect Sent to Jail After Court Appearance

होटल से चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

पुलिस ने होटल से चोरी के आरोप में तनुज चौहान को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता अंकित गैरोला ने शिकायत की थी कि उनके होटल से 8 लाख की नगदी व दस्तावेज चोरी हुए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पुरसाड़ी...

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागSun, 1 June 2025 03:11 PM
share Share
Follow Us on
होटल से चोरी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

होटल से चोरी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जबकि उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 26 मई को कोतवाली सोनप्रयाग पर पंजीकृत धारा 306 भारतीय न्याय संहिता में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त तनुज चौहान पुत्र शैलेन्द्र सिंह चौहान निवासी ग्राम डांगी, मनारस्यूं पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार किया गया। जबकि कोर्ट में पेश करने के बाद उसे पुरसाड़ी चमोली जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता अंकित गैरोला संचालक होटल ऑल इण्डिया यात्री विश्राम गृह त्रियुगीनारायण थाना सोनप्रयाग ने कोतवाली सोनप्रयाग पर शिकायत दी थी कि उनके होटल में काम करने वाले तीन युवकों द्वारा उनके होटल से 8 लाख की नगदी व जरूरी दस्तावेज चोरी किए हैं।

उनकी तहरीर पर अभियोग पंजीकृत होने के बाद विवेचना के दौरान गिरफ्तारी की गई है। अन्य अभियुक्तों की धर पकड़ जारी है। पुलिस टीम में कोतवाली सोनप्रयाग से उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, मुख्य आरक्षी मनोज, आरक्षी संदीप सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।