Tragic Heart Attack Claims Life of Renowned Artist Naresh Nautiyal in Rudraprayag युवा व्यापारी के निधन पर शोक जताया , Rudraprayag Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsRudraprayag NewsTragic Heart Attack Claims Life of Renowned Artist Naresh Nautiyal in Rudraprayag

युवा व्यापारी के निधन पर शोक जताया

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग नगर के व्यापारी एवं प्रसिद्ध रंकर्मी नरेश नौटियाल का हार्ट अटैक आने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर ह

Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयागFri, 30 May 2025 05:18 PM
share Share
Follow Us on
युवा व्यापारी के निधन पर शोक जताया

रुद्रप्रयाग नगर के व्यापारी एवं प्रसिद्ध रंकर्मी नरेश नौटियाल का हार्ट अटैक आने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से नगर में शोक की लहर है। शुक्रवार को पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया। जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय नरेश नौटियाल को बीती रात अचानक सीने में दर्द और उल्टी की शिकायत हुई जिस पर परिजनों द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। बताया गया कि डॉक्टर के उपचार के दौरान कुछ देर वे ठीक हुए किंतु दोबार हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। शुक्रवार को पैतृक घाट पर अलकनंदा तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

नरेश नौटियाल मृदुभाषी, कुशल व्यवहार एवं प्रसिद्ध रंगकर्मी थे। वे रामलीला में ऑलराउंडर कलाकार के रूप में विख्यात थे। उनके निधन पर नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी एवं रंगमंच से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साथ ही उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में साहस और हिम्मत प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।