अलग-अलग स्थानों पर कुत्ते के काटने से चार जख्मी
किच्छा में विभिन्न स्थानों पर कुत्ते के काटने से चार व्यक्ति घायल हो गए। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रेबीज वैक्सीन लगाकर उपचार किया। घायलों में विजेंद्र, विशाल, अवतार...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरSat, 7 June 2025 05:26 PM

किच्छा। अलग-अलग स्थानों पर कुत्ते के काटने से चार व्यक्ति जख्मी हो गए। चारों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका रेबीज वैक्सीन लगा कर उपचार किया। शनिवार को विजेंद्र पुत्र रमेश निवासी बंडिया वार्ड 4, विशाल पुत्र सुंदर लाल आजादनगरवार्ड 2 , अवतार सिंह पुत्र कृपाल सिंह ग्राम बरा, राजेश गिरी पुत्र प्रकाश सिंह निवासी किशनपुर वार्ड 3 को कुत्ते ने काट लिया। इस कारण वह जख्मी हो गए। उन्हें जख्मी हालत में सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका रेबीज की वैक्सीन लगा कर उपचार किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।