Empowerment Initiatives Uttarakhand Government to Provide Retirement Benefits for Anganwadi Workers पारदर्शिता से प्रदेशभर में हुई आंगनबाडी की नियुक्तियां:रेखा, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsEmpowerment Initiatives Uttarakhand Government to Provide Retirement Benefits for Anganwadi Workers

पारदर्शिता से प्रदेशभर में हुई आंगनबाडी की नियुक्तियां:रेखा

नई टिहरी,संवाददाता। बाल विकास,महिला सशक्तिकरण,युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभाग प्रयास कर रहा है कि आंगनबाड़ी को सेवानिवृत्ति पर एक

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीThu, 12 June 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
पारदर्शिता से प्रदेशभर में हुई आंगनबाडी की नियुक्तियां:रेखा

बाल विकास,महिला सशक्तिकरण,युवा कल्याण एवं खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि विभाग प्रयास कर रहा है कि आंगनबाड़ी को सेवानिवृत्ति पर एक लाख की धनराशि दी जाए। साथ ही भविष्य में पेंशन योजना पर विचार किया जा रहा है। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद सिर्फ रोजगार का एक माध्यम नहीं है, बल्कि सेवा का एक बड़ा अवसर है। कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मानदेय में सर्वाधिक बढ़ोतरी की है। वीरवार को सभागार नई टिहरी में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने जिले में चयनित की गई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कहा कि पहली बार प्रदेश में आंगनबाड़ी की भर्ती के लिए ऑनलाइन मांग कर पादर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया को पूरा किया गया है।

कहा कि अब प्रत्येक छह-छह माह के अंतराल में भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। कहा कि पूरे प्रदेश में 6330 आंगनबाड़ी सहायिकाओं और 722 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती की है। इनमें से लगभग 700 नियुक्ति टिहरी जिले में दी गई। उन्होंने 100 चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्त पत्र भेंट किए। इस मौके पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय,डीएम नितिका खंडेलवाल,सीडीओ वरुणा अग्रवाल,जिला कार्यक्रम बाल विकास संजय गौरव,जिलाध्यक्ष भाजपा उदय रावत, विनोद रतूड़ी आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।