Reservation Announced for Panchayat Elections in Tehri Garhwal Uttarakhand ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण किया जारी, Tehri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsTehri NewsReservation Announced for Panchayat Elections in Tehri Garhwal Uttarakhand

ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण किया जारी

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में पंचायत चुनावों के लिए 9 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन हेतु आरक्षण जारी किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी मुस्तफा मौहम्मद खान ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, टिहरीSat, 14 June 2025 03:26 PM
share Share
Follow Us on
ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण किया जारी

उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियम के तहत जनपद टिहरी गढ़वाल की 9 क्षेत्र पंचायत प्रमुखों के साथ ही जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है। जिसे लेकिर जिला पंचायत राज अधिकारी मुस्तफा मौहम्मद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लाक प्रमुख पदों के लिए ब्लाक थौलधार अनारक्षित, ब्लाक जाखणीधार अनारक्षित, चंबा महिला, प्रतापनगर महिला, कीर्तिनगर एससी महिला, नरेंद्रनगर महिला, देवप्रयाग अनारक्षित, भिलंगना अनारक्षित व जौनपुर ओबीसी के लिए आरक्षित की गई है। इसके साथ ही जनपद की 45 जिला पंचायत सीटों के लिए भी आरक्षण घोषित किया गया है। जिला पंचायत का रतोली वार्ड एससी महिला के लिए, किरेथ अनारक्षित, कफलोग अनारक्षित, जामटी अनारक्षित, दल्ला महिला, थाती बूढ़ा महिला, पनियाला महिला, माजफ महिला, बंग्लों की कांडी ओबीसी महिला, जौलांगी अनारक्षित, बैरोला ओबीसी, ख्यार्सी एससी महिला, सौड़ महिला, ख्वाड़ा अनारक्षित, तिखोन अनारक्षित, धमाड़ी अनारक्षित, पटागड़ी अनारक्षित, अखोड़ी अनारक्षित, भल्ले गांव महिला, ससमण महिला, गोर्तिकांडा महिला, भैतण महिला, चाह गडोलिया महिला, बागी महिला, कोट महिला, गौंसारी अनारक्षित, चिलेड़ी अनारक्षित, बंस्यूल एससी, थान ओबीसी महिला, विष्टौंसी एससी, तिमली अनारक्षित, कंडियाल गांव महिला, कंगसाली महिला, गड सिन्वाल गांव अनारक्षित, पलेटी डोबरियालों की महिला, जयकोट अनारक्षित, चकरेणा एससी, मंदार अनारक्षित, मढी चौरास महिला, थाती डागर एससी महिला, हडियाणा म अनारक्षित, खोला कड़ाकोट एससी महिला, देवलंग एससी, सरतली ओबीसी व भुत्सी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।