पितरों की स्मृति में फलदार पौधे रोपे
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत डडूर मुडिया गांव में ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी की पहल पर पितरों की स्मृति में विशेष पौधरोपण अभियान चला

नई टिहरी। संवाददाता चंबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत डडूर मुडिया गांव में ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी की पहल पर पित्रों की स्मृति में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने बताया कि हमारे द्वारा पितृवन कार्यक्रम चंबा ब्लॉक के 40 गांवों में चलाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण अपने पित्रों के नाम पर एक निश्चित स्थान में पौधरोपण करेंगे। पित्रों की स्मृति में विभिन्न प्रजातियों के फलदार पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण अभियान में महिला मंगल दल की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। महिला मंगल दल की अध्यक्ष बीना देवी, महिला मंगल दल की पूर्व अध्यक्ष साबा देवी, मुन्नी देवी, शैला देवी, रामदेवी देई, हिमानी देवी, मंजू देवी, गुड्डी देवी, आशा देवी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।