Grand Celebration of Kandar Devta s Prakatotsav in Badahat Region उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया कंडार देवता का प्रकटोत्सव, Uttarkashi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsUttarkashi NewsGrand Celebration of Kandar Devta s Prakatotsav in Badahat Region

उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया कंडार देवता का प्रकटोत्सव

- ध्याणियों ने कंडार देवता को भेंट किया चांदी का झामणध्याणियों ने कंडार देवता को भेंट किया चांदी का झामण - देवता के जन्मोत्सव पर भेंट कर मांगा अपनी कु

Newswrap हिन्दुस्तान, उत्तरकाशीMon, 9 June 2025 05:01 PM
share Share
Follow Us on
उत्तरकाशी में धूमधाम से मनाया गया कंडार देवता का प्रकटोत्सव

बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता का प्रकटोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर नगर क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाल गई। शोभा यात्रा नगर क्षेत्र के विभिन्न जगहों से होते हुए कंडार देवता पहुंची। जहां देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके साथ ही वरुणावत पर्वत के शिखर पर बसा संग्राली गांव में कंडार देवता के प्रकटोत्सव पर गांव की धियाणियों ने पारंपरिक रासो नृत्य किया। गांव में बीते नौ दिन से कंडार देवता का यह प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को यह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। सोमवार को वरुणावत पर्वत पर बाड़ाहाट क्षेत्र की आठ गांव की धियाणियों ने धियाणी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया।

इस दौरान उन्होंने कंडार देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। जिसके बाद उन्होंने अपने आराध्य देवता को चांदी का झामण भेंट किया। वहीं धार्मिक अनुष्ठान के बाद धियाणियों ने पारंपरिक वेषभूषा में रासो तांदी नृत्य किया। प्रकटोत्सव के अवसर पर यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहित प्यारे लाल उनियाल ने कंडार देवता को छप्पन प्रकार के भोग भी अर्पित किया। कार्यक्रम में बाड़ाहाट क्षेत्र की धियाणियों ने चांदी का झामण कंडार देवता को भेंट किया और कंडार देवता से अपनी कुशलता की कामना की। इस मौके पर कंडार देवता ध्याणी समिति की अध्यक्ष सुनीता नौटियाल ने बातया कि बाड़ाहाट क्षेत्र के आठ गांव की धियाणियों ने धनाराशी एकत्रित कर देवता को चांदी का झामण भेंट किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।