Anand Mahindra was waiting for Uber with Ambani when he met Sunita Williams अंबानी के साथ UBER का इंतजार कर रहे थे आनंद महिंद्रा, तभी हुई थी सुनीता विलियम्स से मुलाकात, Viral-news Hindi News - Hindustan
Hindi Newsवायरल न्यूज़ Anand Mahindra was waiting for Uber with Ambani when he met Sunita Williams

अंबानी के साथ UBER का इंतजार कर रहे थे आनंद महिंद्रा, तभी हुई थी सुनीता विलियम्स से मुलाकात

  • आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर का अंतरिक्ष मिशन शुरुआत में आठ दिन का था, लेकिन तकनीकी कारणों से वह और भी लंबा हो गया।

Himanshu Jha लाइव हिन्दुस्तानThu, 20 March 2025 07:40 AM
share Share
Follow Us on
अंबानी के साथ UBER का इंतजार कर रहे थे आनंद महिंद्रा, तभी हुई थी सुनीता विलियम्स से मुलाकात

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से सुरक्षित वापसी पर भारत में भी जश्न का माहौल है। लोगों ने अपने-अपने तरीकों से खुशियों का इजहार किया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी खुशी जाताते हुए एक दिलचस्प और भावुक पल को याद किया है। उन्होंने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स से संयोगवश हुई मुलाकात का वर्णन किया है।

महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "जब SpaceX रेस्क्यू मिशन लॉन्च हुआ तो मुझे लगभग दो साल पहले वाशिंगटन में सुनीता विलियम्स के साथ मेरी सुखद मुलाकात की याद आई। आज कुछ घंटे पहले उन्हें और उनके सहयोगियों की सफल स्प्लैशडाउन की खबर सुनकर बहुत राहत मिली। वह साहस की सजीव मिसाल हैं और उनका हमारे बीच वापस होना सुखद है। स्वागतम, सुनीता।"

इस खास पल को और भी यादगार बनाने के लिए महिंद्रा ने जुलाई 2023 की एक सेल्फी को फिर से साझा किया, जिसमें वह मुकेश अंबानी, वृंदा कपूर और सुनीता विलियम्स के साथ नजर आ रहे थे। यह तस्वीर अब इस ऐतिहासिक पल के साथ और भी ज्यादा महत्व रखती है।

महिंद्रा ने बताया कि उस समय वह मुकेश अंबानी और वृंदा कपूर अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो के साथ इतनी देर तक बातचीत में खो गए थे कि उन्हें अपने अगले लंच आयोजन के लिए शटल में बैठने का समय ही नहीं मिला। बिना किसी सवारी के सभी भारतीय उबर बुक करने की सोच ही रहे थे कि उसी दौरान उन्होंने सुनिता विलियम्स को देखा। वह भारत-अमेरिका हाईटेक हैंडशेक मीटिंग में शामिल होने आई थीं।

आपको बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विलमोर का अंतरिक्ष मिशन शुरुआत में आठ दिन का था, लेकिन तकनीकी कारणों से वह और भी लंबा हो गया। बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्री लंबी अवधि तक शून्य गुरुत्वाकर्षण में फंसे रहे। नासा के इंजीनियरों ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए लगातार काम किया और अंततः 270 दिनों के बाद दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स ड्रैगन यान में सवार होकर पृथ्वी की ओर लौटे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।