Weather updates rain alert aaj ka mausam up delhi mumbai barish imd report today आज और कल झमाझम होने वाली है बारिश, कश्मीर से लेकर केरल तक अलर्ट; मौसम विभाग की रिपोर्ट, Weather Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमौसम न्यूज़Weather updates rain alert aaj ka mausam up delhi mumbai barish imd report today

आज और कल झमाझम होने वाली है बारिश, कश्मीर से लेकर केरल तक अलर्ट; मौसम विभाग की रिपोर्ट

पश्चिम के एक नए विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में मौसम बदल गया और हल्की से लेकर भारी बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे तक के चौबीस घंटे में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई।

Niteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तानTue, 3 June 2025 03:26 PM
share Share
Follow Us on
आज और कल झमाझम होने वाली है बारिश, कश्मीर से लेकर केरल तक अलर्ट; मौसम विभाग की रिपोर्ट

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। पंजाब और आसपास के इलाकों में निचले वायुमंडल पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी बिहार में भी चक्रवाती सिस्टम मौजूद है। इनके असर से अगले सात दिनों तक पूर्वोत्तर भारत में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 3 और 4 जून को कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत में भी मौसम में बदलाव दिखेगा। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 3 और 4 जून को हल्की से मध्यम बारिश होगी। साथ ही, गरज-चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली-NCR में आंधी बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट; 2 दिन येलो अलर्ट
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में कब पडे़ंगे मॉनसून के कदम,IMD ने बता दी नई डेट, बारिश का येलो अलर्ट

हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 3 जून को कुछ जगहों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है, जो 70 किमी तक जा सकती है। उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 3 जून को भारी बारिश का अनुमान है। हिमाचल में ओलावृष्टि भी हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी की आशंका है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले सात दिनों तक बारिश होगी, जिसमें 3 और 4 जून को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 3 से 7 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली चमकने की संभावना है।

दक्षिण भारत में भी खूब बरसेंगे बदरा

दक्षिण भारत में केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में 3 और 4 जून को भारी बारिश हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मिजोरम में पिछले 10 दिनों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, मकान ढहने और अन्य घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा प्रबंधन और पुनर्वास विभाग ने यह जानकारी दी। आंकड़ों के अनुसार, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण मकान और दीवारें ढहने से चंफाई जिले में तीन लोगों की मौत हो गई। आइजोल और सेरछिप जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। राज्य के कई स्थानों पर भूस्खलन की 552 घटनाएं हुईं, जबकि इसी अवधि के दौरान बारिश के कारण 152 मकान ढह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। भूस्खलन या दरारों के कारण 198 परिवारों ने अपने घर छोड़ दिए हैं और 92 अन्य ने बाढ़ के कारण अपने घर खाली कर दिए हैं।