By Vimlesh Kumar Bhurtiya
PUBLISHED June 08, 2025
LIVE HINDUSTAN
Sports
18 साल, 18 तस्वीरें, हर फोटो में देखिए साल दर साल कितना बदले कोहली
विराट कोहली ने साल 2008 में आईपीएल खेलना शुरू किया था। वे शुरू से ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम का हिस्सा रहे।
2008 के विराट
साल दर साल विराट कोहली के प्रदर्शन में सुधार होता गया।
कोहली 2009 में
उनके लुक में भी काफी बदलाव आए।
2010 में कोहली का लुक
लेकिन जो नहीं बदला वह था विराट कोहली का एक ही टीम से खेलते रहना।
कोहली 2011 में
विराट को ट्रॉफी जीतने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
2012 में विराट
17 सालों तक विराट को लगातार निराशा हाथ लगती रही।
2013 का लुक
फिर भी विराट ने हार नहीं मानी और एक टीम मैन की तरह अपना 100 फीसदी देते रहे।
2014 में ऐसे दिखते थे
विराट के जीवन में इस दरमियान काफी बदलाव आए।
2015 के विराट
उन्होंने कई सीजन में 600 से अधिक रन भी बनाए। 2016 के सीजन में विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे। तब विराट अपने प्राइम पर थे।
2016 में प्राइम विराट कोहली
विराट आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
2017 के विंटेज विराट
आईपीएल के ज्यादातर रिकॉर्ड में उनका कब्जा था।
2018 में कोहली
लेकिन सिर्फ एक चीज नहीं थी, वह थी आईपीएल ट्रॉफी।
2019 के विराट
आईपीएल का खिताब जीतने के लिए विराट कोहली लगातार हर साल मेहनत कर रहे थे।
2020 में ऐसा था लुक
लेकिन उन्हें सफलता नसीब नहीं हो रही थी।
2021 की तस्वीर
2020 से लेकर 24 तक में टीम ने 4 बार प्लेऑफ में जगह बनाई लेकिन फिर भी जीत नसीब नहीं हुई।
2022 में किंग
2023 का सीजन विराट कोहली की टीम के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा।
2023 में चेज मास्टर
2024 के दूसरे हाफ में टीम और विराट ने बेहतर किया लेकिन एक बार फिर निराशा हाथ लगी।
2024 की तस्वीर
2025 में विराट ने 18वें सीजन में आईपीएल का खिताब जीता। ट्रॉफी के साथ इस तस्वीर में उनके चेहरे पर आप सुकून देख सकते हैं।
ट्रॉफी के साथ विराट
2008 से 2025 तक के सभी ऑरेंज कैप विजेताओं की लिस्ट
Click Here