Aaj ka panchang 14 march 2025: आज स्नान दान की पूर्णिमा, जानें राहुकाल और चंद्रग्रहण का टाइम
- आज दोपहर 12.25 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसके पश्चात प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, लेकिन इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा, क्योंकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा।

14 मार्च, शुक्रवार। शक संवत् 23 फाल्गुन (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 30, फाल्गुन मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 13 रमजान 1446, विक्रमी संवत् फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा तिथि आज भी रहेगी, आज स्नान और दान की पूर्णिमा है। आज दोपहर 12.25 बजे तक पूर्णिमा तिथि रहेगी, इसके पश्चात प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, लेकिन इसका सूतक काल नहीं माना जाएगा, क्योंकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इस ग्रहणका कोई प्रभाव होली के पर्व पर नहीं पड़ेगा। आज चंद्रमा ब्लड मून की तरह दिखेगा। साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 यानी कल सुबह 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होगा और समापन दोपहर 3 बजकर 29 मिनट पर होगा।
उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, बव करण, चंद्रमा सिंह राशि में दोपहर 12.57 बजे तक उपरांत कन्या राशि में। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। वसंत ऋतु। आज राहुकाल प्रात 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा, इस समय में कोई भी शुभ कार्य ना करें। फाल्गुन पूर्णिमा। होली पर्व। चैत्र संक्रांति।
शुभ समय
ब्रह्म मुहूर्त 05:19 ए एम से 06:07 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:43 ए एम से 06:55 ए एम
अभिजित मुहूर्त 12:29 पी एम से 01:17 पी एम विजय मुहूर्त 02:52 पी एम से 03:40 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 06:48 पी एम से 07:12 पी एम सायाह्न सन्ध्या 06:50 पी एम से 08:03 पी एम
अमृत काल 03:14 पी एम से 04:46 पी एम निशिता मुहूर्त 12:28 ए एम, मार्च 15 से 01:16 ए एम, मार्च 15
सर्वार्थ सिद्धि योग 06:55 ए एम से 01:09 ए एम, मार्च 15
अशुभ समय
राहुकाल 11:23 ए एम से 12:53 पी एमRahu Kalam यमगण्ड 03:52 पी एम से 05:21 पी एम
आडल योग 01:09 ए एम, मार्च 15 से 06:54 ए एम, मार्च 15 दुर्मुहूर्त 09:18 ए एम से 10:06 ए एम
गुलिक काल 08:25 ए एम से 09:54 ए एम 01:17 पी एम से 02:04 पी एम
वर्ज्य 04:56 ए एम, मार्च 15 से 06:26 ए एम, मार्च 15