Holika Dahan Wishes 2025: होलिका दहन की अपनों को इन टॉप 10 मैसेज से भेजें बधाई
- Holika Dahan Status in Hindi: होलिका दहन के पर्व को यादगार बनाने के लिए आप इन 10 बेस्ट मैसेज से अपनों को बधाई भेज सकते हैं। पढ़ें होलिका दहन की शुभकामनाओं के लिए खास संदेश-

Holika dahan wishes in hindi 2025: होली के पर्व को लेकर हर किसी के मन में उत्साह व उमंग रहता है। होली से ठीक एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होलिका दहन 13 मार्च 2025 को किया जाएगा। यह त्योहार नकारात्मकता, घृणा और बुरे विचारों को जलाने का प्रतीक है। होलिका दहन की लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं। आप भी इन 10 चुनिंदा मैसेज से अपनों को होलिका दहन की बधाई भेज सकते हैं। होलिका दहन के बधाई संदेश-
1. जिस तरह से होलिका हो गई जलकर राख
उसी तरह आपके जीवन से मिट जाएं हर दुख, कष्ट और पाप
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
2. अच्छाई की हुई जीत
बुराई का होगा अंत
देखो होलिका दहन की
आ गई है शुभ घड़ी
होलिका दहन की शुभकामनाएं
होलिा
3. अंधेरे में प्रकाश की जीत
बुराई पर अच्छाई की जीत
यही होलिका दहन की सीख
सदा चलती रहे सत्य की रीत
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
4. देखो आई है होलिका, रंग लाई है होलिका
अब होली के रंगों में रंग जाएंगे
मिलकर होलिका दहन मनाएंगे
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
5. होली से ठीक एक दिन पहले सारे दुख जला दो
खुशी व उमंग से भरा होलिका दहन का पर्व मना लो
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
6. बुराई की होलिका जलाएंगे
अच्छाई का दीप जलाएंगे
प्यार का संदेश फैलाएंगे
हर किसी के जीवन में रंग भर जाएंगे
होलिका दहन की बधाई 2025
7. होलिका में होता है बुराई का अंत
साथ में जलती है द्वेष की लकड़ी
मन में आए आपके उम्मीद की करिण
होलिका की पावन अग्नि की चिंगारी से
होलिका दहन की शुभकामनाएं
8. फाल्गुन का महीना
होलिका दहन का त्योहार
जलाओ उस आग में
सारे नकारात्मक व बुरे विचार
होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं
9. नफरत की होली जलानी पड़ेगी
प्यार की रंगोली सजानी पड़ेगी
मन में छिपा है जो बैर
उसे आज ही राख बनानी पड़ेगी
होलिका दहन की शुभकामनाएं 2025
10.बुराई की लौ अब बुझ जाएगी
अच्छाई की किरणें सामने आएंगी
होलिका की अग्नि में जल जाए सभी बुराई
हर मन में प्रेम की खुशबू बसने लगी
होलिका दहन की शुभकामनाएं 2025