Holika dahan remedies 2025 holika dahan upay and shubh muhurat know lunar eclipse timing होलिका दहन: धन लाभ, नजर दोष से मुक्ति व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए करें ये 4 उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Holika dahan remedies 2025 holika dahan upay and shubh muhurat know lunar eclipse timing

होलिका दहन: धन लाभ, नजर दोष से मुक्ति व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए करें ये 4 उपाय

  • Holika Dahan Upay 2025: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन के दिन कुछ उपायों को करने से नजर दोष व बीमारियों से मुक्ति मिलती है और धन लाभ होता है। जानें होलिका दहन के उपाय व सावधानियां-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, मधु सिंहThu, 13 March 2025 04:03 PM
share Share
Follow Us on
होलिका दहन: धन लाभ, नजर दोष से मुक्ति व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए करें ये 4 उपाय

Holika Dahan Remedies in Hindi: इस बार होली पर भद्रा का साया रहेगा। पंडित सुभाष शास्त्री ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10:36 से रात 11:26 बजे तक भद्रा का प्रभाव रहेगा। ऐसे में होलिका दहन रात 11:28 बजे शुभ होगा। इसके अलावा 14 मार्च 2025 को सुबह 9:29 बजे से दोपहर 3:29 बजे तक चंद्र ग्रहण रहेगा। हालांकि, भारत में यह ग्रहण और सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन कुछ राशियों पर असर पड़ सकता है। ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा। साथ ही कन्या राशि में केतु की उपस्थिति से ग्रहण मेल योग बनेगा, जिससे कुछ राशि वालों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। जानें होलिका दहन के दिन क्या सावधानी बरतनी चाहिए और क्या उपाय करने चाहिए-

ये भी पढ़ें:Rashifal: 14 मार्च का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

होलिका दहन के दिन ये सावधानियां बरतें

1. सवेरे किसी से वस्तु न लें होली के दिन सुबह उठते ही किसी शत्रु या द्वेष रखने वाले व्यक्ति से कोई चीज न लें। विशेष रूप से पान, इलायची, लौंग आदि से बचें।

2. काले कपड़े न पहनें होलिका दहन और होली के दिन काले कपड़े न पहनें। इससे नकारात्मक शक्तियां आकर्षित हो सकती हैं।

3. बाल बांधकर रखें महिलाओं को बाल खुले न रखने की सलाह दी जाती है। बाहर जाते समय सिर ढंककर जाएं।

4. चौराहों से बचें होली के दिन शाम के समय चौराहों पर जाने से बचें। वहां रखी चीजों को पैर से न लांघें और न ही छुएं।

ये भी पढ़ें:आज होलिका दहन का कितने से प्रारंभ होगा शुभ मुहूर्त? जानें

होलिका दहन के समय करें ये उपाय-

1. नजर दोष बच्चे को नजर लगी हो तो होलिका दहन में देसी घी में भीगे 5 लौंग, 1 बताशा और 1 पान का पत्ता अर्पित करें। अगले दिन राख को ताबीज में भरकर बच्चे को पहनाएं। घर में सकारात्मकता के लिए देसी घी में भीगे 2 लौंग, 1 बताशा, मिश्री और 1 पान का पत्ता होलिका दहन में अर्पित करें। अगले दिन राख को लाल कपड़े में बांधकर घर में रखें।

2. धन प्राप्ति होलिका दहन स्थल पर अनार की लकड़ी से धन न लौटाने वाले व्यक्ति का नाम त्रिकोण बनाकर लिखें और उस पर हरा गुलाल छिड़क दें। अगले दिन राख को जल में प्रवाहित करें।

ये भी पढ़ें:होलिका दहन के समय मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय

3. बीमारी किसी की बीमारी ठीक न हो रही हो तो एक मुट्ठी पीली सरसों, 1 लौंग, काले तिल, 1 छोटा टुकड़ा फिटकरी और 1 सूखा नारियल लेकर बीमार व्यक्ति पर 7 बार उलटा घुमा कर होलिका में अर्पित करें।

4. दांपत्य जीवन रुई की 108 बत्तियां देसी घी में भिगोकर होलिका में संबंध सुधार की प्रार्थना सहित एक-एक करके डालें। बच्चों, वर-वधू की फोटो पर घुमा कर भी यह उपाय कर सकते हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!