Horoscope budh Upcoming gochar dates 2025 benefit for these zodiac Mercury transit 15 times 2025 नए साल में बुध करेंगे 15 बार गोचर, इन राशियों के लिए लाएंगे खुशखबरी, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope budh Upcoming gochar dates 2025 benefit for these zodiac Mercury transit 15 times 2025

नए साल में बुध करेंगे 15 बार गोचर, इन राशियों के लिए लाएंगे खुशखबरी

साल के शुरू में बुध धनु राशि में जाएंगे। इसके बाद फरवरी में शनि की राशि कुंभ में भी गोचर करेंगे। साल 2025 में 15 बार बुध गोचर करेंगे, यहां जानें साल 2025 के बुध के गोचर और किन राशियों के लिए लकी रहेंगे बुध

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठीMon, 23 Dec 2024 10:02 AM
share Share
Follow Us on
नए साल में बुध करेंगे 15 बार गोचर, इन राशियों के लिए लाएंगे खुशखबरी

बुध बुद्धि, वाणी, तर्कशास्त्र, संवाद, गणित, व्यापार, अकाउंट, एकाग्रता, त्वचा, सौंदर्य के कारक माने जाते हैं। बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। यह कन्या और मिथुन राशि का स्वामी हैं। साल के शुरू में बुध धनु राशि में जाएंगे। इसके बाद फरवरी में शनि की राशि कुंभ में भी गोचर करेंगे। साल 2025 में 15 बार बुध गोचर करेंगे, साल 2025 में बुध के गोचर से कई राशियों को लाभ होगा। यहां जानें साल 2025 के बुध के गोचर और किन राशियों के लिए लकी रहेंगे बुध

किन राशियों के लिए बुध 2025 में रहेंगे लकी

सिंह राशि वाले के बुध पांचवें भाव में गोचर करेगा। बुध के प्रभाव से कई राशियों को लाभ होगा। बिजनेसमैन के लिए विशेष धनलाभ के योग हैं। स्टूडेंट्स के लिए भी बुध अच्छे परिणाम देंगे। एग्जाम की अच्छे से तैयारी करें, आपको लाभ होगा, सरकारी नौकरी के चांस हैं। तुला राशि वालों के लिए बुध लाभ के संकेत लेकर आ रहे हैं। इस राशि के लोगों को बुध कला और अभिनय में पहचान दिलाएंगे। धन लाभ होने के चांस हैं। कुंभ राशि के लिए लोगों के लिए बुध के गोचर सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी। जो लोग वाणी के बिजनेस से जुड़े हैं, उन्हें लाभ होगा।

बुध का धनु राशि में गोचर

5 जनवरी 2025 रविवार को रात में 07:00 बजे से 23 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को रात में 1:43 बजे तक। उसके बाद मकर राशि में।

बुध का मकर राशि में गोचर

23 जनवरी 2025, गुरुवार को रात में 1:43 बजे से 9 फरवरी 2025 दिन रविवार को दिन में 2:27 तक मकर राशि में उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश होगा

बुध का कुम्भ राशि में गोचर

9 फरवरी 2025 दिन रविवार को दिन में 2:27 बजे से 28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को दिन में 7:23 बजे तक कुंभ राशि में गोचर होगा । उसके बाद मीन राशि में प्रवेश होगा।

बुध का मीन राशि में गोचर

28 फरवरी 2025 दिन शुक्रवार को दिन में 7:23 बजे से 4 मई 2025 दिन रविवार को रात में 7:27 बजे तक मीन राशि में । उसके बाद मेष राशि में प्रवेश होगा।

बुध का मेष राशि में गोचर

4 में 2025 दिन रविवार को रात में 7:27 बजे से 21 मई 2025 दिन बुधवार को दिन में 3:32 बजे तक मेष राशि में। उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश होगा।

बुध का वृष राशि में गोचर

21 मई 2025 दिन बुधवार को दिन में 3:32 बजे से 6 जून 2025 दिन शुक्रवार को दिन में 10:27 बजे तक वृष राशि में गोचर होगा। उसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश हो जाएगा।

बुध का मिथुन राशि में गोचर

6 जून 2025 दिन शुक्रवार को दिन में 10:27 बजे से 24 जून 2025 दिन मंगलवार को दिन में 9:52 बजे तक मिथुन राशि में गोचर होगा। उसके बाद कर्क राशि में प्रवेश हो जाएगा।

बुध का कर्क राशि में गोचर

24 जून 2025 दिन मंगलवार को दिन में 9:52 बजे से 29 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को सायं काल 6:08 बजे तक कर्क राशि में गोचर होगा। उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश हो जाएगा

बुध का सिंह राशि में गोचर

29 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को साइन कल 6:08 बजे से 16 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को दिन में 11:27 बजे तक सिंह राशि में गोचर होगा। उसके बाद कन्या राशि में प्रवेश हो जाएगा।

बुध का कन्या राशि में गोचर

16 सितंबर 2025 दिन मंगलवार को दिन में 11:27 बजे से 3 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को दिन में 9:17 बजे तक कन्या राशि में गोचर होगा। उसके बाद तुला राशि में प्रवेश होगा।

ये भी पढ़ें:2025 में मीन राशि में जाने के 4 महीने बाद वक्री होंगे शनि
ये भी पढ़ें:2025 में शनि का गोचर क्यों खास है, सूर्य ग्रहण से भी है संबंध, करें ये उपाय
ये भी पढ़ें:नए साल से पहले शनि की राशि में गोचर करेंगे शुक्र, जानें किन राशियों को होगा लाभ

बुध का तुला राशि में गोचर

3 अक्टूबर 2025 दिन शुक्रवार को दिन में 9:17 बजे से 23 अक्टूबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को रात में 3:16 बजे तक तुला राशि में गोचर होगा। उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा।

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर

23 अक्टूबर 2025 दिन बृहस्पतिवार को रात में 3:16 बजे से 18 नवंबर 2025 दिन मंगलवार को रात में 3:18 बजे तक वृश्चिक राशि में गोचर होगा। उसके बाद वक्री गति से तुला राशि में प्रवेश होगा

बुध का तुला राशि में गोचर

18 नवंबर 2025 दिन मंगलवार को रात में 3:18 बजे से 7 दिसंबर 2025 दिन रविवार को रात में 10:47 बजे तक तुला राशि में गोचर होगा। उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:Aquarius Finance Horoscope: कुंभ के लिए पैसों के मामले में कैसा रहेगा साल 2025
ये भी पढ़ें:Libra Horoscope 2025:तुला वालों के लिए पैसों के मामले में कैसा रहेगा नया साल

बुध का वृश्चिक राशि में गोचर

7 दिसंबर 2025 दिन रविवार को रात में 10:45 बजे से 29 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को रात में 4:05 बजे तक वृश्चिक राशि में गोचर होगा। उसके बाद धनु राशि में प्रवेश हो जाएगा।

बुध का धनु राशि मे गोचर

29 दिसंबर 2025 दिन सोमवार को रात में 4:05 बजे से बुध का गोचर धनु राशि में हो जाएगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!