Palmistry Double fate line in hand what is meaning of double fate line in hand meaning Palmistry: हथेली में दो भाग्य रेखा होने का क्या अर्थ है? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Palmistry Double fate line in hand what is meaning of double fate line in hand meaning

Palmistry: हथेली में दो भाग्य रेखा होने का क्या अर्थ है? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Double fate line: कई लोगों के हाथ में दोहरी भाग्य रेखाएं होती हैं। जानें हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथ में दो भाग्य रेखा होने का क्या अर्थ होता है।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 June 2025 07:45 PM
share Share
Follow Us on
Palmistry: हथेली में दो भाग्य रेखा होने का क्या अर्थ है? जानें क्या कहता है हस्तरेखा शास्त्र

Palmistry: हथेली पर बनने वाली भाग्य रेखा जीवन की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को बताती हैं। हाथ में भाग्य रेखा को देखकर व्यक्ति के भाग्य का पता चलता है। भाग्य रेखा व्यक्ति के जीवन की सफलता, असफलता, करियर में बदलाव और धन की स्थिति का पता लगाया जाता है। लेकिन हाथ में दो भाग्य रेखा होने से व्यक्ति को शुभ-अशुभ दोनों तरह के परिणाम मिल सकते हैं। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को मिलने वाले परिणाम रेखाओं की स्थिति पर निर्भर करते हैं। जानें हाथ में दो भाग्य रेखाओं के होने से क्या फल मिलते हैं:

1. हाथ में दो भाग्य रेखा होने पर व्यक्ति के आय के दो स्रोत होते हैं। ऐसे लोगों को धन के मामले में भाग्यशाली माना जाता है। जिन लोगों के हाथ में दोहरी भाग्य रेखा होती है, वे कला और शिल्प में अच्छे होते हैं। ऐसे लोग जीवन में खूब सफलता हासिल करते हैं।

ये भी पढ़ें:हस्तरेखा: हाथ की ये रेखाएं बताती हैं करियर में मिलेगी सफलता या आएंगी मुश्किलें

2. लेकिन हर स्थिति में दोहरी भाग्य रेखा शुभ नहीं होती है। अगर किसी व्यक्ति के मणिबंध क्षेत्र से भाग्य रेखा निकलकर शनि पर्वत तक जाती है और समान अंतर में दूसरी भाग्य रेखी चल रही है तो ऐसे लोगों की आय से ज्यादा व्यय होता है।

3. अगर भाग्य रेखा समानांतर दूसरी भाग्य रेखा जीवन रेखा से शुरू हो रही है तो व्यक्ति को बड़ी धन हानि का सामना करना पड़ता है।

4. अगर भाग्य रेखा के समानांतर दूसरी भाग्य रेखा मस्तिष्क रेखा से प्रारंभ होती है, तो ऐसे व्यक्ति को कार्यों में बाधाओं या अड़चनों का सामना करना पड़ता है। ऐसे व्यक्ति मानसिक तौर पर भी परेशानियों का सामना करते हैं।

ये भी पढ़ें:भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है A का निशान, जानें इससे जुड़ी खास बातें

5. हथेली में दोनों भाग्य रेखाएं अगर एकदम समान हों तो ऐसे व्यक्ति को आर्थिक रूप से सफलता मिलती है। अगर ये रेखाएं एकदम स्पष्ट और गहरी होती हैं, तो ऐसे लोगों के पास धन की अधिकता रहती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!