धनु राशिफल 17 मई 2025, Sagittarius Horoscope: धनु राशि वाले आज लेन-देन करने से बचें, पढ़ें आज का धनु राशिफल
Sagittarius Horoscope 17 May 2025 Dhanu Rashifal Future Prediction: राशि चक्र की यह 9वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है।

Sagittarius Horoscope Today, धनु राशिफल 17 मई 2025: अपने प्रेमी की जरूरतों के प्रति सेंसिटिव रहें। पॉजीटिव तरीके से प्रोफेशनल मुश्किलों को दूर करें। आप धन और स्वास्थ्य दोनों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। पढ़ें आज का धनु राशिफल-
धनु लव लाइफ: अपने प्रेमी के साथ समय बिताते समय आज आपका रवैया महत्वपूर्ण है। छोटी-मोटी दिक्कतें होगी, लेकिन टकराव के मूड में न आएं क्योंकि इससे प्रेमी नाराज हो सकता है। कुछ रिश्ते अधिक बातचीत की मांग करेंगे, जबकि आज प्रेमी को पर्सनल स्पेस भी महत्वपूर्ण है। जो लोग नए रिलेशन में हैं, उन्हें एक-दूसरे के साथ अधिक समय बिताने की जरूरत है। मैरिड महिलाओं को अपने जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं और किसी तीसरे व्यक्ति को रिश्ते में चीजों को तय करने न दें।
करियर राशिफल: ऑफिस में रहते हुए पेशेवर लक्ष्यों को महत्व दें। मशीनों से काम करने वालों के लिए दोपहर का समय महत्वपूर्ण होगा। बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों में सीनियर पदों पर बैठे लोगों को तनाव हो सकता है। कुछ सरकारी कर्मचारियों का ट्रांसफर भी हो सकता है। बिजनेसमैन आज नए कांसेप्ट शुरू करने में भी सफल रहेंगे। जो लोग व्यापार को विदेशी क्षेत्रों में फैलाने करने के इच्छुक हैं, उन्हें प्रमोटर मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
फाइनेंशियल लाइफ: आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी है। आज कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं दिख रही है। हालांकि, यात्रा करते समय अजनबियों के साथ वित्तीय लेन-देन करने से बचें। कुछ महिला जातक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस खरीदेंगी जबकि सीनियर लोग बच्चों के बीच धन का बंटवारा कर सकते हैं। भाई-बहन के साथ वित्तीय विवादों को निपटाने के लिए पहला भाग अच्छा रहेगा। आप दान करने के लिए भी आज का दिन चुन सकते हैं। व्यवसायी प्रमोटरों के माध्यम से धन जुटाने में सफल होंगे।
सेहत राशिफल: सांस संबंधी समस्या हो सकती है और धूल भरे क्षेत्रों से दूर रहना अच्छा है। ध्यान रखें कि आप पहाड़ी इलाकों की यात्रा करते समय उचित सावधानी बरतें। मधुमेह से पीड़ित उम्रदराज लोगों को दिन में चिकित्सा की आवश्यकता हो सकती है। कुछ बच्चों को त्वचा संक्रमण हो सकता है। सर्जरी के लिए भी आज का दिन अच्छा है। गर्भवती लड़कियों को साहसिक खेलों में भाग लेते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)