vat savitri vrat 2023 date time puja vidhi shubh muhrat niyam rules and regulations Vat Savitri Vrat 2023 : वट सावित्री व्रत आज, ज्योतिषाचार्य से जान लें नियम और संपूर्ण पूजा- विधि, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़vat savitri vrat 2023 date time puja vidhi shubh muhrat niyam rules and regulations

Vat Savitri Vrat 2023 : वट सावित्री व्रत आज, ज्योतिषाचार्य से जान लें नियम और संपूर्ण पूजा- विधि

vat savitri vrat 2023 : वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा वट यानि बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश वास करते हैं।

Yogesh Joshi प्रतिनिधि, कटिहारFri, 19 May 2023 05:21 AM
share Share
Follow Us on
Vat Savitri Vrat 2023 :  वट सावित्री व्रत आज, ज्योतिषाचार्य से जान लें नियम और संपूर्ण पूजा- विधि

वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है और परिवार के सदस्यों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस विशेष दिन पर वट वृक्ष यानि बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास में दो बार रखा जाता है एक अमावस्या तिथि के दिन और एक पूर्णिमा तिथि के दिन। बता दें कि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 18 मई को रात्रि 09 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ होगी और इसका समापन 19 मई को रात्रि 09 बजकर 22 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में वट सावित्री अमावस्या व्रत 19 मई , शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है, जो संध्या 06 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इस अवधि में पूजा-पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है।

वट सावित्री व्रत पूजा विधि

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा वट यानि बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस वृक्ष में भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश वास करते हैं। इस दिन बरगद के पेड़ की पूजा करने से पति और परिवार को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और पति की अकाल मृत्यु का भय टल जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन पतिव्रता स्त्री वट वृक्ष की परिक्रमा करती है और चारों ओर कलावा बांधती हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से पति की लंबी उम्र और संतान की प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!