surya grahan in india date and time today 29 march 2025 know when is next solar eclipse will visible in india Surya Grahan: साल का पहला सूर्यग्रहण आज, जानें अगला सूर्यग्रहण भारत में कब दिखेगा?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़surya grahan in india date and time today 29 march 2025 know when is next solar eclipse will visible in india

Surya Grahan: साल का पहला सूर्यग्रहण आज, जानें अगला सूर्यग्रहण भारत में कब दिखेगा?

  • Surya Grahan in India: साल का पहला सूर्यग्रहण चैत्र अमावस्या पर लगने जा रहा है। यह सूर्यग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जानें कौन-सा अगला सूर्यग्रहण भारत में दिखेगा-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानSat, 29 March 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
Surya Grahan: साल का पहला सूर्यग्रहण आज, जानें अगला सूर्यग्रहण भारत में कब दिखेगा?

Surya Grahan 29 March 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज 29 मार्च 2025, शनिवार लगने जा रहा है। यह ग्रहण चैत्र अमावस्या पर लग रहा है। सूर्य ग्रहण के दिन ही शनि राशि परिवर्तन भी है। शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो दुनिया के कई हिस्सों से दिखाई देगा, लेकिन भारत में नजर नहीं आएगा। जो भारतीय समयानुसार दोपहर 2.20 बजे शुरू होगा और शाम 6.13 बजे समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, यूरोप, उत्तरी अफ्रीका समेत एशिया के ग्रीनलैंड, आइसलैंड, और उत्तर पश्चिमी रूस में दिखाई देगा। भारत में इसका कोई प्रभाव नहीं होगा। जानें 29 मार्च के बाद कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण और कौन-सा सूर्यग्रहण भारत में नजर आएगा-

ये भी पढ़ें:शनि का मीन गोचर आज, ये 5 राशियां होंगी सबसे ज्यादा प्रभावित

सूतक काल नहीं होगा मान्य- 29 मार्च को लगने वाला सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है लेकिन इसका धार्मिक महत्व भी होता है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल बताते हैं कि हिंदू धर्म में ग्रहण लगने से पहले सूतक काल लगता है। जिसमें बहुत से कार्य करने की मनाही होती है। वह बताते हैं कि अच्छी बात यह है कि सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इस कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें:साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें-क्या नहीं?

भारत में अगला सूर्य ग्रहण 2027 में आएगा नजर-

29 मार्च के बाद अगला सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के सौर वैज्ञानिक डॉ. वहाबउद्दीन के अनुसार भारत में सूर्य ग्रहण 2 अगस्त 2027 को दिखाई देगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, जो देश के कुछ हिस्सों में दृश्यमान होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण सुबह के समय शुरू होगा और दोपहर तक रहेगा। भारत में तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के हिस्सों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा जबकि अन्य क्षेत्रों में यह आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में नजर आ सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।