15 जून से इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय, सूर्य देव की बरसेगी कृपा
Surya Gochar Mithun Rashi Mein Sun Transit In Gemini: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 15 जून को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं।

Surya Gochar Mithun Rashi Mein Sun Transit In Gemini: सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। 15 जून को सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस दिन सूर्य देव वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा। इन राशियों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आइए जानते हैं, सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से किन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय…
मेष राशि : सूर्य गोचर के प्रभाव से मेष राशि के जातकों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। जीवन में खुशहाली आएगी। नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि : मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य गोचर बेहद लाभकारी साबित होगा। शादी-विवाह को लेकर बातचीत हो सकती है। पार्टनरशिप के व्यापार में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा।
कन्या राशि : धन-ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ होगा। फैमिली के साथ अच्छे पल बिताएंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। अचानक से धन लाभ हो सकता है। भूमि और वाहन का सुख मिलेगा।
वृश्चिक राशि : सूर्य के राशि परिवर्तन से शुभ फल मिलेंगे। वाणी में मधुरता आएगी। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत होगा। ऑफिस में नई पहचान मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। भूमि या वाहन की खरीदारी संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।