Venus Transit horoscope rashifal shukra ka gochar after 7 days money will rain on these zodiac signs 7 दिन बाद Venus पलटेंगे अपनी चाल, इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Venus Transit horoscope rashifal shukra ka gochar after 7 days money will rain on these zodiac signs

7 दिन बाद Venus पलटेंगे अपनी चाल, इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश

  • Venus Transit horoscope rashifal shukra ka gochar : शुक्र के चंद्र देव की राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर इफेक्ट देखा जा सकेगा। शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली,लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 30 June 2024 06:25 AM
share Share
Follow Us on
7 दिन बाद Venus पलटेंगे अपनी चाल, इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश

Venus Transit horoscope, shukra ka gochar : शुक्र जल्द ही अपनी चाल पलटने जा रहे हैं। कर्क राशि में जून की शुरुआत में ही शुक्र एंटर करेंगे। शुक्र के चंद्र देव की राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों पर इफेक्ट देखा जा सकेगा। मिथुन राशि में इस वक्त शुक्र गोचर कर रहे हैं। आने वाले 7 दिन बाद शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे कुछ राशियों पर धन की वर्षा होगी तो कुछ को दिक्कतों का सामना भी करना होगा। शुक्र के इस गोचर से कुछ राशियों पर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। इस राशि में 30 जुलाई तक शुक्र विराजेंगे। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं-

ये भी पढ़ें:शनि कुंभ राशि में होंगे वक्री, अगले 4 महीने 3 राशियों की लाइफ होगी राजा के समान

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र की बदलती चाल लाभकारी साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको इन्वेस्ट करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो प्रॉफिटेबल भी साबित होगी। यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। फाइनेंशियल तौर पर प्रॉफिट में रहेंगे। लाइफ में रोमांस बना रहेगा। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा।

तुला राशि

शुक्र का कर्क गोचर तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको अपने हार्ड वर्क का रिजल्ट मिलेगा। सुख-शांति से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। अपने लवर के साथ डेट पर भी जा सकते हैं। इंकम बढ़ाने के लिए आपको नए सोर्स मिल सकते हैं। नई जॉब मिलने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें:सूर्य समान चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जब सूर्य की बदलेगी चाल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का ये गोचर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपकी सेहत अच्छी रहेगी। लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना रहेगा। छोटी-मोटी ट्रिप पर भी जाने की संभावना है। करियर में आपको नए टास्क मिल सकते हैं। प्रोफेशनली और फाइनेंशली आप स्टेबल रहने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!