Weekly Horoscope, साप्ताहिक राशिफल : 13 से 19 जनवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल
- Horoscope : ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

Weekly Horoscope Saptahik Rashifal : वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही साप्ताहिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल से आने वाला सप्ताह कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, आने वाला सप्ताह (13-19 जनवरी 2025) तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। 15 जनवरी के बाद नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफल रहेंगे।
वृषभ राशि- सप्ताह के प्रारंभ में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। किसी पैतृक कारोबार की शुरुआत हो सकती है।
मिथुन राशि- सप्ताह के प्रारंभ में मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार का विस्तार होगा, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा।
कर्क राशि- वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में कुछ कठिनाइयों के बाद सफलता मिलेगी। 15 जनवरी से माता की सेहत में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा।
सिंह राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।
कन्या राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। फिर भी धैर्यशीलता बनाए रखें। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही है। तरक्की के अवसर मिलेंगे।
धनु राशि- आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु धैर्यशीलता में कमी हो सकती है। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा और कठिनाइयां भी आ सकती हैं।
मकर राशि- मन परेशान रहेगा। संतान की सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से 15 जनवरी के बाद आय में वृद्धि के साधन बन सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मीन राशि- मन परेशान रहेगा। मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आत्मसंयत रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। 15 जनवरी के बाद नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)