Ganga Dussehra Muhurat: आज गंगा दशहरा पर पूरे दिन रहेगा रवि योग, जानें स्नान-दान के मुहूर्त व राहुकाल
Ganga Dussehra Muhurat 2025: गंगा दशहरा पर गंगा स्नान व दान करने का विशेष महत्व है। जानें गंगा दशहरा पर स्नान-दान का क्या मुहूर्त करने वाले हैं।

Ganga dussehra: गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा 5 जून 2025, गुरुवार को है। गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा का अवतरण हुआ था। आमतौर पर गंगा दशहरा का पर्व निर्जला एकादशी से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। गंगा दशहरा पर श्रद्धालु मां गंगा की पूजा करते हैं और गंगा स्नान करते हैं। गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करना और दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस साल गंगा दशहरा पर पूरे दिन रवि योग रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र में रवि योग अत्यंत शुभ फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं और व्यक्ति को सफलता व लाभ मिलता है। जानें दशहरा पर स्नान-दान के पूजन मुहूर्त व राहुकाल का समय:
गंगा दशहरा पर स्नान-दान के मुहूर्त: गंगा दशहरा पर स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 02 मिनट से सुबह 04 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। रवि योग पूरे दिन रहेगा। स्नान-दान का विजय मुहूर्त सुबह 02 बजकर 39 मिनट से दोपहर 03 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
गंगा दशहरा पर राहुकाल कब से कब तक रहेगा: ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल के दौरान शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। इस दौरान पूजा-पाठ भी वर्जित है। मान्यता है कि राहुकाल के दौरान किए गए शुभ कार्यों का फल प्राप्त नहीं होता है। गंगा दशहरा के दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 04 मिनट से दोपहर 03 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।