इस कंपनी की सभी कारों से दूर हो रहे ग्राहक! पांचों की 500 यूनिट भी नहीं बिकीं; एक का खाता नहीं खुला
- फ्रांस की कंपनी सिट्रोन के लिए भारतीय बाजार में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दरअसल, पिछले महीने यानी जनवरी 2024 में कंपनी ने पिछले 6 महीने के दौरान की सबसे कम सेल्स दर्ज की है।

फ्रांस की कंपनी सिट्रोन के लिए भारतीय बाजार में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दरअसल, पिछले महीने यानी जनवरी 2024 में कंपनी ने पिछले 6 महीने के दौरान की सबसे कम सेल्स दर्ज की है। चौंकाने वाली बात ये है कि कंपनी के पोर्टफोलियो में 5 मॉडल शामिल हैं। इन सभी की मिलकर भी 500 यूनिट नहीं बिकीं। कंपनी के लिए उसकी सबसे सस्ती और एंट्री लेवल C3 हैचबैक की सबसे ज्यादा 242 यूनिट बिकीं। दूसरी तरफ, C5 एयरक्रॉस का तो खाता तक नहीं खुला। लॉन्च के वक्त शानदार प्रदर्शन करने वाली बेसाल्ट कूप SUV भी अब सेल्स में पिछड़ गई है। चलिए आपको सिट्रोन इंडिया का पिछले 6 महीने का सेल्स डेटा दिखाते हैं।
सिट्रोन इंडिया कार सेल्स (पिछले 6 महीने) | ||||||
मॉडल | जनवरी 2025 | दिसंबर 2024 | नवंबर 2024 | अक्टूबर 2024 | सितंबर 2024 | अगस्त 2024 |
C3 | 242 | 300 | 200 | 300 | 300 | 507 |
बेसाल्ट कूप | 61 | 79 | 47 | 221 | 341 | 579 |
एयरक्रॉस | 107 | 96 | 201 | 103 | 41 | 38 |
eC3 | 60 | 90 | 61 | 89 | 28 | 150 |
C5 एयरक्रॉस | 0 | 1 | 0 | 4 | 1 | 1 |
टोटल | 470 | 566 | 509 | 717 | 711 | 1,275 |
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Citroen eC3
₹ 12.76 - 13.56 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Basalt
₹ 7.99 - 13.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C3
₹ 6.16 - 10.27 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen Aircross
₹ 8.49 - 14.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C5 Aircross
₹ 39.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Land Rover Range Rover Sport
₹ 1.64 - 1.84 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सिट्रोन इंडिया की कारों की सेल्स की बात करें तो C3 की जनवरी 2025 में 242 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल दिसंबर में इसकी 300 यूनिट, नवंबर में 200 यूनिट, अक्टूबर में 300 यूनिट, सितंबर में 300 यूनिट और अगस्त में 507 यूनिट बिकी थीं। बेसाल्ट कूप की जनवरी 2025 में 61 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल दिसंबर में इसकी 79 यूनिट, नवंबर में 47 यूनिट, अक्टूबर में 221 यूनिट, सितंबर में 341 यूनिट और अगस्त में 579 यूनिट बिकी थीं।
एयरक्रॉस की जनवरी 2025 में 107 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल दिसंबर में इसकी 96 यूनिट, नवंबर में 201 यूनिट, अक्टूबर में 103 यूनिट, सितंबर में 41 यूनिट और अगस्त में 38 यूनिट बिकी थीं। eC3 की जनवरी 2025 में 60 यूनिट बिकीं। जबकि पिछले साल दिसंबर में इसकी 90 यूनिट, नवंबर में 61 यूनिट, अक्टूबर में 89 यूनिट, सितंबर में 28 यूनिट और अगस्त में 150 यूनिट बिकी थीं।
C5 एयरक्रॉस की जनवरी 2025 में 00 यूनिट बिकी। जबकि पिछले साल दिसंबर में इसकी 1 यूनिट, नवंबर में 00 यूनिट, अक्टूबर में 4 यूनिट, सितंबर में 1 यूनिट और अगस्त में 1 यूनिट बिकी थी। इस तरह सिट्रोन इंडिया ने जनवरी 2025 में कुल 470 यूनिट बेचीं। जबकि पिछले साल दिसंबर में इसकी 566 यूनिट, नवंबर में 509 यूनिट, अक्टूबर में 717 यूनिट, सितंबर में 711 यूनिट और अगस्त में 1,275 यूनिट बिकी थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।