XUV 3XO को ANCAP में 5-स्टार नहीं! फिर भी महिंद्रा दे रही सेफ्टी की गारंटी, क्या सच में इतनी सेफ है ये SUV; जानें
महिंद्रा (Mahindra) ने XUV 3XO को लेकर बड़ा दावा किया है। कंपनी ने साफ कहा है कि XUV 3XO को ऑस्ट्रेलिया में ANCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग नहीं मिलेगी, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि यह गाड़ी असुरक्षित है। आइए जरा विस्तार से इसके पीछे की कहानी जानते हैं।

कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) को भारत में दमदार SUVs बनाने के लिए जाना जाता है। अब इस बार कंपनी की XUV 3XO एक बार फिर चर्चा में है। कंपनी ने साफ कहा है कि XUV 3XO को ऑस्ट्रेलिया में ANCAP की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग नहीं मिलेगी, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि यह गाड़ी असुरक्षित है। असल में महिंद्रा का दावा है कि यह SUV असली दुनिया में उतनी ही सेफ है, जितनी एक 5-स्टार रेटेड गाड़ी हो सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
आखिर मामला क्या है?
महिंद्रा XUV 3XO को भारत में भारत NCAP (Bharat NCAP) टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। इसके बावजूद कंपनी को लगता है कि ANCAP (Australia New Car Assessment Program) की टेस्टिंग तरीके में कुछ ऐसे नॉर्म्स हैं, जो उनकी गाड़ी के स्ट्रक्चर और फिलॉसफी से मेल नहीं खाते।
दरअसल, महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) को भी ANCAP में इसी कारण आलोचना मिली थी। गाड़ी ने अपने पैसेंजर्स को तो जबरदस्त सुरक्षा दी, लेकिन अन्य वाहनों और पैदल यात्रियों की सेफ्टी के मानकों पर खरी नहीं उतरी।
क्या XUV 3XO वाकई में सुरक्षित है?
महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलियाई जर्नलिस्ट्स को चेन्नई में अपने क्रैश टेस्ट सेंटर पर बुलाया और XUV 3XO की बिल्ड क्वॉलिटी को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया।
गाड़ी में इस्तेमाल की गई स्टील की क्वॉलिटी
- 30%- हाई-स्ट्रेंथ स्टील
- 10%- अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ स्टील
- 5%- एडवांस्ड हाई-स्ट्रेंथ स्टील
बाकी हिस्सा माइल्ड स्टील से बना है। महिंद्रा का मानना है कि वास्तविक दुर्घटनाओं में सेफ रहना ज्यादा जरूरी है, न कि केवल टेस्ट स्कोरिंग में बेहतर दिखना।
महिंद्रा की सेफ्टी फिलॉसफी क्या है?
महिंद्रा के चीफ इंजीनियर वेलुस्वामी आर ने कहा कि हम सेफ्टी में पीछे नहीं हैं। हम बस किसी खास नियम से मेल नहीं खाते हो सकते हैं। इसका मतलब है कि महिंद्रा जान-बूझकर अपनी गाड़ियों को इस तरह बना रही है कि वे असली एक्सीडेंट्स में बेहतर परफॉर्म करें, भले ही टेस्ट स्कोर कम आएं।
XUV 3XO: सेफ्टी के साथ फीचर्स का भी दम
यह SUV भारत में पहले से ही बिक रही है और अपने सेगमेंट में कई बेमिसाल फीचर्स देती है। इसमें लेवल 2 ADAS (Advanced Driver Assistance Systems), 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी, ISO-Fix चाइल्ड सीट एंकरेज, ABS+EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल जैसा फीचर्स मिलता है।
इंजन ऑप्शन
इंजन ऑप्शन
वैरिएंट | इंजन | पावर | टॉर्क | ट्रांसमिशन |
---|---|---|---|---|
पेट्रोल बेस | 1.2L टर्बो | 110 Bhp | 200 Nm | मैनुअल / ऑटो |
पेट्रोल टॉप | 1.2L mStallion | 128 Bhp | 230 Nm | मैनुअल / ऑटो |
डीजल | 1.5L टर्बो | 115 Bhp | 300 Nm | मैनुअल / AMT |
महिंद्रा XUV 3XO (Mahindra XUV 3XO) एक ऐसा उदाहरण है, जो दिखाता है कि क्रैश टेस्ट स्कोर ही सब कुछ नहीं होते हैं। महिंद्रा की सोच साफ है, वो गाड़ियों को रियल-वर्ल्ड सेफ्टी के हिसाब से बना रही है, न कि सिर्फ रैंकिंग्स और रेटिंग्स के लिए बना रही है। अगर आप एक सुरक्षित, फीचर-लोडेड और दमदार SUV की तलाश में हैं, तो XUV 3XO को नजरअंदाज करना आपकी गलती हो सकती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।