खुल गई पोल! नई महिंद्रा बोलेरो में होगा पैनोरमिक सनरूफ, इन एडवांस फीचर्स से होगी लैस; खरीदने से पहले जानें खासियत
भारतीय बाजार में नई जेनरेशन महिंद्रा बोलेरो बहुत जल्द लॉन्च होने वाली है। इसका टेस्टिंग के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। अब इसमें पैनोरमिक सनरूफ समेत कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे। आइए इसकी खासियत जानते हैं।

महिंद्रा बोलेरो भारत की सबसे भरोसेमंद और मजबूत SUV में से एक रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में इसका कोई मुकाबला नहीं है। लेकिन, अब ऐसा लगता है कि बोलेरो की पहचान बदलने वाली है। नई जेनरेशन बोलेरो को लगातार टेस्टिंग के दौरान देखा जा रहा है और इस बार जो नई जानकारियां सामने आई हैं, वो किसी को भी हैरान कर सकती है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
नई बोलेरो में क्या-क्या नया मिलेगा?
हाल ही में सामने आई स्पाई इमेजेज के मुताबिक, नई बोलेरो में पैनोरमिक सनरूफ दी जाएगी, जो अब तक सिर्फ XUV700 और Scorpio-N जैसी प्रीमियम SUVs में देखने को मिलता था। यानी बोलेरो अब सिर्फ सख्त सड़कें झेलने वाली गाड़ी नहीं, बल्कि एक फीचर-लोडेड फैमिली SUV बनने जा रही है।
डिजाइन में क्या खास?
इसमें अब 18-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसमें XUV700 जैसा ही दमदार लुक मिलेगा। इसमें गोल एलईडी हेडलाइट्स देखने को मिलेगी। इसके साथ ही क्लासिक बोलेरो स्टाइल का मॉडर्न रूप देखने को मिलेगा। इसमें फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (10.25 इंच) देखने को मिलेगी। पहली बार बोलेरो में ऐसा मॉडर्न फीचर देखने को मिलेगा।

कैबिन होगा और भी प्रीमियम
ड्राइवर ने टेस्टिंग के दौरान इंटीरियर दिखाने से मना कर दिया, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक बोलेरो का केबिन अब पहले से कहीं ज्यादा लग्जरी और टेक-लोडेड होगा। इसमें TFT डिस्प्ले के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। इसमें ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और पावर्ड ड्राइवर सीट मिलेगी। इसमें ऑटो-डिमिंग IRVM, ऑटो हेडलाइट्स और वाइपर्स, कीलेस एंट्री, पुश स्टार्ट/स्टॉप और एम्बिएंट लाइटिंग भी देखने को मिलेगी।
इंजन और परफॉर्मेंस
नई बोलेरो में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस मिल सकते हैं। संभावना है कि इसे Scorpio-N के लोअर ट्यून इंजन वर्जन के साथ लाया जाएगा। मौजूदा बोलेरो में जो डीजल इंजन मिलते हैं, उसमें mHAWK75 इंजन है, जो 210Nm पर 75PS की पावर (मैनुअल) जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन भी मिलेगा, जो 260Nm (मैनुअल) पर 100PS की पावर जेनरेट करने में सक्षम होगा। इसके नई जेनरेशन में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी जोड़ा जा सकता है। (P.C- autocarindia)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।