ऑरा, सिटी, वरना को पीछे धकेल ये कार बनी नंबर-1, माइलेज 33 किमी. से ज्यादा; कीमत सिर्फ ₹6.84 लाख
मई 2025 के टॉप-10 सेडान कारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट में डिजायर और ऑरा सबसे टॉप पर है। इसमें होंडा सिटी (Honda City) और वरना (Verna) को बड़ा झटका लगा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

भारत में एसयूवी की धूम के बीच सेडान सेगमेंट अब भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। मई 2025 में सेडान कारों की कुल बिक्री 31,106 यूनिट रही, जो मई 2024 की तुलना में मामूली 0.45% कम है। हालांकि, अप्रैल 2025 से तुलना करें तो बिक्री में 6.79% की अच्छी बढ़त दर्ज की गई है। इसका मतलब है कि सेडान गाड़ियों के लिए ग्राहक फिर से दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मई 2025 की टॉप-10 सेडान कारें और उनकी बिक्री से जुड़ी खास बातें जानते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.41 - 12.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Nissan Magnite
₹ 6.14 - 11.76 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.84 - 10.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.64 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.7 - 9.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
1. मारुति सुजुकी डिजायर – 18,084 यूनिट
मारुति डिजायर सेडान सेगमेंट की बेताज बादशाह बनी हुई है। मई 2025 में इसने 18,084 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 12.60% ज्यादा है। हाल ही में भारत NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिलने के बाद इसका क्रेज और बढ़ गया है।
2. हुंडई ऑरा / एक्सेंट – 5,225 यूनिट
हुंडई ऑरा ने शानदार ग्रोथ दिखाई है। मई में इसकी बिक्री 17.87% बढ़कर 5,225 यूनिट रही। अप्रैल की तुलना में भी इसमें 23.70% का जबरदस्त उछाल आया है।
3. होंडा अमेज – 1,998 यूनिट
होंडा अमेज के लिए हालात थोड़े चुनौतीपूर्ण रहे। इसकी बिक्री में 9.80% की गिरावट आई है। अप्रैल के मुकाबले भी बिक्री हल्की-सी घटी है।
4. फॉक्सवैगन वर्टस – 1,707 यूनिट
फॉक्सवैगन वर्टस ने स्थिर प्रदर्शन किया है। मई 2024 की तुलना में 6.02% और अप्रैल के मुकाबले 6.36% की बढ़त दर्ज की है।
5. टाटा टिगोर (EV सहित) – 1,076 यूनिट
टाटा टिगोर की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली है। पिछले साल की तुलना में इसमें 48.71% की कमी आई है, जो चिंता का विषय है।
6. स्कोडा स्लाविया – 937 यूनिट
स्कोडा स्लाविया की बिक्री में भी भारी गिरावट आई है। मई 2024 की तुलना में इसमें 39.08% और अप्रैल से 10.59% की गिरावट हुई है।
7. हुंडई वरना – 930 यूनिट
हुंडई वरना जैसी पॉपुलर सेडान ने 32.66% की गिरावट झेली है। हालांकि, इसका नया अवतार कई फीचर्स के साथ आता है, फिर भी ग्राहक इससे दूरी बना रहे हैं।
8. होंडा सिटी – 491 यूनिट
होंडा की इस प्रीमियम सेडान की हालत खस्ता दिख रही है। 53.42% की सालाना गिरावट के बावजूद अप्रैल से तुलना में 20.94% की हल्की रिकवरी दर्ज की गई है।
9. मारुति सियाज – 458 यूनिट
मारुति सियाज की बिक्री पिछले साल से 37.26% कम रही, लेकिन अप्रैल के मुकाबले 42.68% की बढ़त देखी गई है।
10. टोयोटा कैमरी – 198 यूनिट
हालांकि, यह एक प्रीमियम कार है, लेकिन इसमें 62.30% की YoY ग्रोथ रही। नीचे सेगमेंट में स्कोडा सुपर्ब सिर्फ 2 यूनिट्स के साथ अंतिम पायदान पर रही।
सेडान सेगमेंट को क्या कहता है यह ट्रेंड?
कॉम्पैक्ट सेडान में खासकर डिजायर और ऑरा जैसे मॉडल्स में अब भी ग्राहक विश्वास दिखा रहे हैं। प्रीमियम सेडान जैसे सिटी, वरना और स्लाविया की बिक्री में गिरावट से यह साफ है कि ग्राहक अब कीमत और वैल्यू के हिसाब से ज्यादा सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं। ईवी विकल्पों वाले मॉडल्स जैसे टिगोर को भी ज्यादा सफलता नहीं मिल रही है, जो EV सेडान के लिए अलार्मिंग संकेत है। अगर आप कम बजट में एक फैमिली कार की तलाश कर रहे हैं, तो डिजायर, ऑरा और अमेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। वहीं, स्टाइल और प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए वर्टस और स्लाविया पर भी नजर डालना बनता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।