शिक्षा सेवक बहाली के लिए केन्द्रों का हुआ निर्धारण, औपबंधिक सूची जारी
शिक्षा सेवक बहाली के लिए केन्द्रों का हुआ निर्धारण, औपबंधिक सूची जारीशिक्षा सेवक बहाली के लिए केन्द्रों का हुआ निर्धारण, औपबंधिक सूची जारीशिक्षा सेवक बहाली के लिए केन्द्रों का हुआ निर्धारण, औपबंधिक...

शिक्षा सेवक बहाली के लिए केन्द्रों का हुआ निर्धारण, औपबंधिक सूची जारी केन्द्र निर्धारण से संबंधित आपत्ति 21 तक करा सकते हैं दर्ज जिला शिक्षा कार्यालय के साक्षरता कार्यालय में ली जाएगी आपत्ति जिले में 81 शिक्षा सेवकों व तालीमी मरकजों की होगी बहाली फोटो : स्कूल 01 : जिले में साक्षरता केन्द्र में पढ़ाई करते बच्चे। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। महादलित, दलित व अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत जिले में 54 शिक्षा सेवक व 27 तालीमी मरकजों की बहाली होनी है। डीडीसी श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर, डीईओ राजकुमार व साक्षरता डीपीओ अनिल कुमार ने शिक्षा सेवकों व तालीमी मरकजों की बहाली के लिए बुधवार को केन्द्र निर्धारण का औपबंधिक सूची जारी की है।
प्रखंडों व नगर निकायों के सर्वे सूची के आधार पर प्रखंडवार टोला बाहुल्य आबादी वाले क्षेत्रों में केन्द्रों का निर्धारण कर औपबंधिक सूची जारी की गयी है। सर्वे सूची के आधार पर तैयार केन्द्रों का निर्धारण से संबंधित आपत्ति 21 जून तक जिला शिक्षा कार्यालय के साक्षरता कार्यालय में सुवह 10 से शाम पांच बजे तक ली जाएगी। इस अवधि के बाद केन्द्र निर्धारण से संबंधित किसी भी प्रकार के दावे पर विचार नहीं किया जाएगा। इस बहाली में वैसे टोले को शामिल नहीं किया गया है, जिन टोले में टोला सेवक व तालीमी मरकज तैनात हैं। 50 फीसदी महिला का पद आरक्षित : डीपीओ ने बताया कि शिक्षा सेवकों की बहाली में 50 फीसदी महिला अभ्यर्थियों के लिए सीट आरक्षित रहेगी। महिलाओं के लिए केन्द्र का निर्धारण रैडमाइजेशन से किया जाएगा। आमजनों के लिए जिला शिक्षा विभाग के सूचना पट पर केन्द्र निर्धारण का औपबंधिक सूची प्रकाशित करा दी गयी है। इन टोलों में हुआ केन्द्र निर्धारण : महादलित व दलित टोले में सर्वे के आधार पर अस्थावां प्रखंड के देशना, डुमरावां, शेरपुर,अस्थावां व ओन्दा, बेन के कोल्लुआ, बिंद के उतरथू, ताजनीपुर व मसियां, एकंगरसराय के धुरगांव, हरनौत के गोनावां, नेहुसा, चेरो, पचौरा, डिहरी, चेरण, मुढ़ारी, डीहरी, सबनहुआ, इस्लामपुर के इचहोस व सकरी, नगरनौसा के सैदपुरा, नूरसराय के कैढ़ी, डोइया, मुज्जफरपुर, बेलसर, मकनपुर व बाराखूर्द, रहुई प्रखंड के बरांदी, देकपुरा, मोरातालाव, बोकना, पूनहा, पैठना व पेशौर, राजगीर के मॉक्सवादी नगर, पिलखी, नेकपुर, लेनिन नगर मुसहरी टोला व गुलजारबाग, सरमेरा के चेरो व तोड़ा, धर्मपुर, प्यारेपुर, वृंदावन, मीरनगर व परनावां, सिलाव के गोरमा-जूनेदी, पावाडीह, चंडी-मउ। अल्पसंख्यक अतिपिछड़ा वर्ग का केन्द्र निर्धारण : अस्थावां प्रखंड के देशना, बेन के बेन, बिहारशरीफ के शकुनत खूर्द,चांदनी मोहल्ला, बलखी-कानकाह,मिल्लत कॉलोनी, बसारबिगहा,शुकनत कला, सोहसराय, आलमगंज व अम्बेर-शेखाना, एकंगरसराय के रहमतबिगहा- एकंगरडीह, हिलसा के नया महल्ला, इस्लामपुर के सरथौआ डीह, बुढानगर, मलबिगहा, सत्यारगंज व हेरथू, नूरसराय के अंधंना, राजगीर के अंडवस, मौलानाडीह, अमीरगंज, खैरा चमन व बंछीली। 21 खाली पदों पर भी होगी बहाली : डीपीओ ने बताया कि जिले में पूर्व से 455 शिक्षा सेवकों व 101 तालीमी मरकज (शिक्षा सेवक ) कार्यरत थे। इनमें कई सेवानिवृत्त हो गये हैं, कई अन्य कारणों से शिक्षा सेवक के 21 पद तो तालीमी मरकज के 2 पद रिक्त हैं। वर्तमान में 434 शिक्षा सेवकों व 99 तालीमी मरकज तैंनात है। इन खाली पदों पर भी बहाली की प्रक्रिया चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।