Chief Minister Conducts Sugarcane Farmer Training in Jungpur Village किसानों को पेड़ी प्रबंधन के बारे में बताया, Lakhimpur-khiri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLakhimpur-khiri NewsChief Minister Conducts Sugarcane Farmer Training in Jungpur Village

किसानों को पेड़ी प्रबंधन के बारे में बताया

Lakhimpur-khiri News - मुख्यमंत्री ने जंगपुर गांव में गन्ना कृषकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया। इसमें किसानों को गन्ना बुवाई, पेड़ी प्रबंधन और फसल के रोगों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने ट्रैंच विधि से बुवाई और फसल कटाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरीWed, 18 June 2025 04:16 AM
share Share
Follow Us on
किसानों को पेड़ी प्रबंधन के बारे में बताया

मुख्यमंत्री गन्ना कृषक प्रशिक्षण का आयोजन जंगपुर गांव में किया गया। इसमें गन्ना किसानों को गन्ना बुवाई, पेड़ी प्रबंधन व फसल में लगने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी गयी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश चौधरी ने किसानों को बताया गन्ने की बुवाई ट्रैंच विधि से करें। साथ में सहफसली की बुवाई कर सकते हैं। ट्रैंच विधि से गन्ना बुवाई कर किसान पैदावार बढ़ा सकते हैं। महाप्रबंधक गन्ना पुष्पेन्द्र ढाका ने कहा गन्ने की कटाई जमीन के बराबर से करें जिससे पेड़ी की फसल अच्छी होगी। साथ ही कल्ले भरपूर निकलेंगें। उन्होंने कहा गन्ना कटाई के समय जो पत्ती निकले उसको जलाएं नहीं।

पत्ती को खेत बिछा दें। जिससे वह सड़ कर खाद का काम करेगी। इस मौके पर सहायक गन्ना महाप्रबंधक राजेंद्र सिंह,राज सिंह, सदस्य जिला पंचायत रजीउल्ला, प्रेमशंकर शुक्ला, संदीप जायसवाल, वारिज मिश्रा, अय्याज अहमद, मोहम्मद आजाद, अनीस, बबलू समेत तमाम किसान मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।