Share Market Live Updates 18 June: शेयर मार्केट में गिरावट बरकरार, सेंसेक्स 81300 के नीचे, निफ्टी भी लाल
Share Market Live Updates 18 June: सेंसेक्स 306 अंक नीचे 81276 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 82 अंकों के नुकसान के साथ 24771 के लेवल पर है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में टीसीएस, अडानी पोर्ट्स, नेस्ले, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, बजाज फिनसर्व जैसे स्टॉक्स हैं।

1:55 PM Share Market Live Updates 18 June: शेयर मार्केट में गिरावट है। अभी सेंसेक्स 306 अंक नीचे 81276 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 82 अंकों के नुकसान के साथ 24771 के लेवल पर है। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में टीसीएस, अडानी पोर्ट्स, नेस्ले, हिन्दुस्तान यूनीलीवर, बजाज फिनसर्व जैसे स्टॉक्स हैं। जबकि, टॉप गेनर्स की लिस्ट में इंडसइंड बैंक, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे ऑटो स्टॉक्स हैं।
12:40 PM Share Market Live Updates 18 June: शेयर मार्केट की गाड़ी गिरावट की पटरी पर ही चल रही है। अभी सेंसेक्स 205 अंक नीचे 81378 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। जबकि, निफ्टी 65 अंकों के नुकसान के साथ 24787 के लेवल पर है। इस गिरावट के बीच कुछ शेयर चमक रहे हैं। एनएसई टॉप गेनर्स की लिस्ट में आकाश एक्सप्लोरेशन सर्विसेज टॉपर है, जिसके शेयरों में आज लगभग 20% की बंपर तेजी है।
11:35 AM Share Market Live Updates 18 June: शेयर मार्केट की गाड़ी पटरी से उतर गई है। सेंसेक्स 305 अंक टूटकर 81277 के लेवल पर आ गया है। निफ्टी भी 81 अंक नीचे 24772 पर है। निफ्टी मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी लाल निशान पर हैं। सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो को छोड़ सभी लाल निशान पर हैं।
10:50 AM Share Market Live Updates 18 June: शेयर मार्केट ने फिर यू-टर्न ले लिया है। तेजी की पटरी से उतरकर बाजार एक बार फिर लाल हो गया है। सेंसेक्स अब 97 अंकों की गिरावट के साथ 81486 पर आ गया है। निफ्टी भी 20 अंक नीचे 24833 पर है। एक समय निफ्टी 24947 के लेवल पर पहुंच गया था।
9:50 AM Share Market Live Updates 18 June: शेयर मार्केट ने यू-टर्न लिया है। तेजी की पटरी पर लौटते ही बाजार में रौनक लौट आई है। सेंसेक्स 200 से अधिक अंकों की तेजी के साथ 81800 के पार ट्रेड कर रहा है। निफ्टी भी 77 अंकों की तेजी के साथ 24930 पर है। सेंसेक्स टॉप गेनर में जहां 5.22 पर्सेंट की उछाल के साथ इंडसइंड बैंक है, वहीं करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ कोटक महिंद्रा बैंक टॉप लूजर।
9:25 AM Share Market Live Updates 18 June: ईरान-इजरायल जंग के बीच घरेलू शेयर मार्केट ने यू-टर्न लिया है। शेयर मार्केट लाल निशान पर खुलने के बाद अब हरे निशान पर आ गया है। सेंसेक्स 268 अंकों की गिरावट के साथ 81314 के लेवल पर खुला और अब 52 अंकों की बढ़त के साथ 81635 पर है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 20 अंक ऊपर 24875 पर है।
9:15 AM Share Market Live Updates 18 June: ईरान ने इजरायल के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। जंग के इस साए में घरेलू शेयर मार्केट गिरावट के साथ खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 268 अंकों की गिरावट के साथ 81314 के लेवल पर खुला। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 65 अंकों के नुकसान के साथ 24788 से आज के दिन की शुरुआत की।
Share Market Live Updates 18 June: इजरायल-ईरान युद्ध और कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी की शुरुआत कमजोर रह सकती है। क्योंकि, एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट आई। जबकि, मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस जैसी बड़ी कंपनियों में मुनाफावसूली से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 213 अंकों या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,583.30 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 93 अंकों या 0.37 प्रतिशत को 24,853.40 पर।
सेंसेक्स-निफ्टी के लिए क्या हैं आज के ग्लोबल संकेत
एशियाई बाजार
Share Market Live Updates 18 June: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से निवेशकों का भरोसा डगमगाने से एशियाई बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.15 प्रतिशत फिसल गया, जबकि टॉपिक्स 0.18 प्रतिशत गिर गया। दक्षिण कोरिया में कोस्पी में 0.44 फीसदी और स्मॉलकैप शेयरों पर केंद्रित कोस्डैक में 0.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स ने 23,813 पर कारोबार किया, जो 23,980.30 के पिछले बंद स्तर की तुलना में नरम शुरुआत का सुझाव देता है।
गिफ्ट निफ्टी
Share Market Live Updates 18 June: आज गिफ्ट निफ्टी 24,834 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 29 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर मार्केट के लिए कमजोर शुरुआत का संकेत देता है।
वॉल स्ट्रीट का हाल
Share Market Live Updates 18 June: वॉल स्ट्रीट पर सभी तीन प्रमुख सूचकांक नकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए। मंगलवार को डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 299.29 अंक या 0.70 प्रतिशत गिरकर 42,215.80 पर बंद हुआ। S&P 500 0.84 प्रतिशत टूटकर ने 5,982.72 पर बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक कंपोजिट 19,521.09 पर सेटल करने के लिए 0.91 प्रतिशत स्लिप किया।
कच्चे तेल की कीमत
Share Market Live Updates 18 June: बुधवार के शुरुआती कारोबार में तेल की कीमतों में वृद्धि हुई, जो पिछले सत्र से 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़त पर आधारित थी। ब्रेंट क्रूड वायदा 19 सेंट (0.25 प्रतिशत) चढ़कर 76.64 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, जबकि यूएस वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) क्रूड 23 सेंट (0.31 प्रतिशत) बढ़कर 75.07 डॉलर प्रति बैरल हो गया था।
सोने की कीमतों में तेजी
Share Market Live Updates 18 June: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग बढ़ने से मंगलवार को सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 0.2 प्रतिशत बढ़कर 1:51 बजे ईडीटी (1751 जीएमटी) के रूप में 3,390.59 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया, जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,406.90 डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच चांदी की कीमतें 13 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।