अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: क्यों खास है ये दिन, जानिए पूरा इतिहास, महत्व और थीम international yoga day 2025 date history importance and theme announced by pm modi, हेल्थ टिप्स - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थinternational yoga day 2025 date history importance and theme announced by pm modi

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: क्यों खास है ये दिन, जानिए पूरा इतिहास, महत्व और थीम

International Yoga Day 2025: योग करने से व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक दिक्कतों को भी दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं क्या है योगा डे का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 June 2025 09:11 AM
share Share
Follow Us on
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: क्यों खास है ये दिन, जानिए पूरा इतिहास, महत्व और थीम

International Day Of Yoga 2025 In Hindi: दुनियाभर में हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल विश्व अपना 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रहा है। बता दें, यह खास दिन हर साल लोगों के बीच योग के महत्व को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। योगा डे के दिन जगह-जगह योग कैंप का आयोजन किया जाता है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस दिन योग का हिस्सा बन सकें। योग करने से व्यक्ति को शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक दिक्कतों को भी दूर करने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं क्या है योगा डे का इतिहास, महत्व और इस साल की थीम।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

देश में पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस साल 2015 में मनाया गया था, जिसका प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान रखा गया था। इस प्रस्ताव को 11 दिसंबर, 2014 को मंजूरी दी गई और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चुना गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का महत्व

योग की मदद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखा जा सकता है। बता दें, 21 जून साल का सबसे लंबा दिन होता है। जिसे ग्रीष्म संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए हर साल एक नई थीम रखी जाती है। इस साल भी पीएम मोदी ने योग रविवार को मन की बात कार्यक्रम में योग दिवस 2025 की थीम की घोषणा कर दी है। जिसमें स्वास्थ्य की देखभाल करने के महत्व को बताया गया है। बता दें, इस साल पीएम मोदी ने योग दिवस की थीम 'योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ' रखी है। जिसका मतलब है कि जिस तरह पृथ्वी एक है, ठीक उसी तरह हमारा स्वास्थ्य भी एक ही है, जिसे हमें दुरुस्त रखने की जरूरत है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।