Kushinagar Residents Demand Relief from Waterlogging on Kurmauta-Narkatia Road सड़क पर हुये जलजमाव से राहगीर परेशान, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar Residents Demand Relief from Waterlogging on Kurmauta-Narkatia Road

सड़क पर हुये जलजमाव से राहगीर परेशान

Kushinagar News - कुशीनगर के कुरमौटा-नरकटिया मार्ग पर बारिश के बाद जल जमाव से राहगीर परेशान हैं। यह मार्ग दर्जनों गांवों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। जलजमाव के कारण यात्रा में कठिनाई हो रही है। स्थानीय नेता जलजमाव से...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरWed, 18 June 2025 09:17 AM
share Share
Follow Us on
सड़क पर हुये जलजमाव से राहगीर परेशान

कुशीनगर। निज संवाददाता हाटा ब्लाक के कुरमौटा-नरकटिया मार्ग पर कुरमौटा गांव के खजुरिया नहर के समीप बीच सड़क में बरसात होने के बाद हुये जल जमाव के चलते राहगीर परेशान हैं। दर्जनों गावों के लोगों के आने जाने का यह मार्ग है। जल जमाव होने पैदल, साइकिल, दो पहिया वाहन यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है। ग्रामीण व जिला पंचायत सदस्य प्रदीप कुमार सिंह, अशोक सिंह, अवधेश सिंह, विशाल यादव, महंत जायसवाल, आसीन अंसारी, सत्येंद्र सिंह, सतेंद्र जायसवाल, रजनीश सिंह, विष्णु सिंह आदि ने विरोध जताकर जलजमाव से निजात दिलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल जमाव होने से लोगों को पानी के रास्ते आना जाना पड़ रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।