Mahindra XEV 9e and BE 6 Delivered 10,000 Units Just Over 2 Months हर 10 मिनट में इन इलेक्ट्रिक SUV को मिल रहा एक ग्राहक, सिंगल चार्ज पर 542km तक भरती हैं फर्राटा, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Mahindra XEV 9e and BE 6 Delivered 10,000 Units Just Over 2 Months

हर 10 मिनट में इन इलेक्ट्रिक SUV को मिल रहा एक ग्राहक, सिंगल चार्ज पर 542km तक भरती हैं फर्राटा

देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में अब महिंद्रा ने अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। उसकी XUV 9e और BE 6 लोगों को जमकर पसंद आ रही हैं। कंपनी ने 20 मार्च को इन इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी ग्राहकों को देना शुरू की थी।

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 June 2025 08:41 AM
share Share
Follow Us on
हर 10 मिनट में इन इलेक्ट्रिक SUV को मिल रहा एक ग्राहक, सिंगल चार्ज पर 542km तक भरती हैं फर्राटा

देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में अब महिंद्रा ने अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। उसकी XUV 9e और BE 6 लोगों को जमकर पसंद आ रही हैं। कंपनी ने 20 मार्च को इन इलेक्ट्रिक SUVs की डिलीवरी ग्राहकों को देना शुरू की थी। इसमें सबसे पहले पूरी तरह से लोडेड पैक थ्री वर्जन पर ध्यान केंद्रित किया गया। ब्रांड ने कुछ समय पहले पुष्टि की थी कि ये कार 6,300 से ज्यादा घरों में पहुंच चुके हैं। अब डिलीवरी शुरू होने के सिर्फ 70 दिनों के अंदर ही ये आंकड़ा 10,000 के पार पहुंच गया है।

यह आंकड़ा हर 10 मिनट में बिकने वाली एक यूनिट के बराबर है। महिंद्रा XUV 9e में ज्यादातर खरीदार दिलचस्पी दिखा रहे हैं, जिसमें ज्यादातर खरीदार रेंज-टॉपिंग पैक थ्री वैरिएंट को चुन रहे हैं। बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए, महिंद्रा ने धीरे-धीरे XUV 9e और BE 6 दोनों का प्रोडक्शन बढ़ाया है। लॉन्च के समय इलेक्ट्रिक जोड़ी ने काफी उत्साह दिखाया। रिजर्वेशन के पहले ही दिन 30,179 बुकिंग मिली थीं।

ये भी पढ़ें:₹4.23 लाख की ऑल्टो हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों के 91000 रुपए बच रहे

महिंद्रा XEV 9e के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बात करें महिंद्रा XEV 9e के डायमेंशन की तो इसकी लंबाई 4789mm, चौड़ाई 1907mm, ऊंचाई 1694mm और व्हीलबेस 2775mm है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 207mm है। इसका ट्यूरिंग डायमीटर 10m है। इसके टायर्स का साइज 245/55 R19 (245/50 R20) है। इसमें 663 लीटर का बूट स्पेस और 150 लीटर का फ्रंक दिया है।

इसमें 59kWh बैटरी पैक दिया है। इसमें 231hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 542km है। ये 140kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 8.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 6 घंटे में चार्ज हो जाती है।

ये भी पढ़ें:जापान में सड़कों पर भी दौड़ेगी भारत में तैयार ई-विटारा, फुल चार्ज पर 500Km रेंज

XEV 9e 79kWh का बैटरी साइज 79kWh है। इसमें 286hp/380Nm की मोटर मिलती है। ये RWD ड्राइव के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 656km है। ये 170kW के फास्ट चार्जर से 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 7.2kW के चार्ज से 11.7 घंटे और 11kW के चार्ज से 8 घंटे में चार्ज हो जाती है। ये 0-100kph की स्पीड 6.8 सेकेंड में पकड़ लेती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।