₹4.23 लाख की ऑल्टो पर 28% नहीं बल्कि 14% ही लग रहा टैक्स, ग्राहकों के 91000 रुपए बच रहे
मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में ऑल्टो K10 सबसे सस्ती कार है। खास बात ये है कि ये देश की भी सबसे सस्ती हैचबैक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 4.23 लाख रुपए है।

मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में ऑल्टो K10 सबसे सस्ती कार है। खास बात ये है कि ये देश की भी सबसे सस्ती हैचबैक है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 4.23 लाख रुपए है। आपको शायद इस बात का पता नहीं होगा कि आप इसे CSD कैंटीन से खरीदते हैं तब टैक्स की बचत हो सकती है। दरअसल, कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। जिसके चलते यहां से कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट बच जाता है। Cars24 के मुताबिक, ऑल्टो K10 Lxi ट्रिम की कीमत 5 लाख रुपए है। जबकि इसकी CSD कीमत 4.20 लाख है।
बता दें कि CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 की CSD कीमतें | |||
वैरिएंट | CSD कीमत | शोरूम कीमत | अंतर |
Alto K10 Lxi | ₹4.20 लाख | ₹5.00 लाख | ₹80 हजार |
Alto K10 Vxi | ₹4.40 लाख | ₹5.31 लाख | ₹91 हजार |
Alto K10 Vxi+ | ₹4.70 लाख | ₹5.60 लाख | ₹90 हजार |
Alto K10 Vxi AMT | ₹5.10 लाख | ₹5.81 लाख | ₹71 हजार |
Alto K10 Vxi+ AMT | ₹5.40 लाख | ₹6.10 लाख | ₹70 हजार |
ऑल्टो K10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ऑल्टो K10 अपडेटेड Heartect प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। नई ऑल्टो K10 में 7-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम पहले ही एस-प्रेसो, सेलेरियो और वैगनआर में कंपनी दे चुकी है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो के अलावा USB, ब्लूटूथ और ऑक्स केबल को भी सपोर्ट करता है। इसमें स्टीयरिंग पर ही इंफोटेनमेंट सिस्टम का माउंटेड कंट्रोल दिया गया है।
इस हैचबैक में न्यू-जेन K-सीरीज 1.0-लीटर डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। ये इंजन 49kW(66.62PS)@5500rpm का पावर और 89Nm@3500rpm पर मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसका ऑटोमैटिक वैरिएंट 24.90 km/l और मैनुअल वैरिएंट 24.39 km/l का माइलेज देगा। वहीं, इसके CNG ट्रिम का माइलेज 33.85 km/l है।
इस हैचबैक में सेफ्टी के 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके साथ, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर, प्री-टेंशनर एंड फोर्स लिमिट फ्रंट सीट बेल्ट, स्पीड सेंसनिंग ऑटो डोर लॉक और हाई स्पीड अलर्ट के साथ कई अन्य सेफ्टी फीचर्स भी दिए हैं। इसे 6 कलर ऑप्शन स्पीडी ब्लू, अर्थ गोल्ड, सिजलिंग रेड, सिल्की व्हाइट, सॉलिड व्हाइट और ग्रेनाइट ग्रे में खरीद पाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।