भाकपा नेता के निधन पर दी श्रद्धांजलि
बेगूसराय में भाकपा अझौर पंचायत के पूर्व शाखा मंत्री रामनंदन महतो के निधन से शोक की लहर है। उनके आवास पर ग्रामीणों और भाकपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। पार्टी के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 3 June 2025 07:37 PM

बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। भाकपा अझौर पंचायत के पूर्व शाखा मंत्री रामनंदन महतो के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, भाकपा कार्यकर्ता और शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंचे। मौके पर भाकपा बिहार राज्य परिषद सदस्य एवं अंचल प्रभारी अनिल कुमार अंजान, पूर्व अंचल मंत्री टुनटुन दास, केदार भारती, सुरेश दास, भगवान महतो, सीताराम महतो, बद्री दास, सोगारथ पंडित, रामविलास दास सहित कई पार्टी नेताओं ने पहुंचकर पार्टी का लाल झंडा समर्पित किया और माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।