Knife Attack During Dispute in Dadiwa Village Leaves One Seriously Injured आपसी कहासुनी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, Siddhart-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSiddhart-nagar NewsKnife Attack During Dispute in Dadiwa Village Leaves One Seriously Injured

आपसी कहासुनी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

Siddhart-nagar News - गोल्हौरा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव में शुक्रवार रात हुई घटना पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर बढ़े तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस की गश्त बढ़

Newswrap हिन्दुस्तान, सिद्धार्थSun, 8 June 2025 04:03 AM
share Share
Follow Us on
आपसी कहासुनी में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला

पचमोहनी, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव में शुक्रवार रात आपसी कहासुनी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर बढ़े तनाव को देखते हुए गांव में एहतियातन पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। क्षेत्र के डड़वा गांव में शुक्रवार रात दो पक्षों की महिलाओं में किसी घरेलू मुद्दे को लेकर आपसी कहासुनी के बीच विवाद शुरू हो गया।

महिलाओं के बीच विवाद तेज हुआ तो दोनों परिवारों के युवक भी मौके पर पहुंच गए। माहौल गरमाते ही एक पक्ष के कृष्णा प्रजापति(19) ने पास में रखा चाकू निकालकर दूसरे पक्ष के रामसुध(18) के पेट में मार दिया। अचानक हुए इस हमले से रामसुध लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल रामसुध को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार रामसुध के पेट में गहरे घाव हैं और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पर गोल्हौरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए और परिजनों की तहरीर पर आरोपी कृष्णा प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष गोल्हौरा राजेश कुमार गुप्त ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर आरोपित कृष्णा प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।