Eid-ul-Azha Celebrated Peacefully in Supaul with Prayers for Harmony नफरत को कुर्बान कर दिलों में जलाएं मोहब्बत का चिराग, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsEid-ul-Azha Celebrated Peacefully in Supaul with Prayers for Harmony

नफरत को कुर्बान कर दिलों में जलाएं मोहब्बत का चिराग

जिले में अकीदत और भाईचारगी संग मनाई गई बकरीद इबादत में झुके अकीदतमंदों के

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलSun, 8 June 2025 03:20 AM
share Share
Follow Us on
नफरत को कुर्बान कर दिलों में जलाएं मोहब्बत का चिराग

जिले में अकीदत और भाईचारगी संग मनाई गई बकरीद इबादत में झुके अकीदतमंदों के सिर, अमन-चैन की मांगी दुआ ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंद हुए शामिल ईद की नमाज को नए कपड़े-इत्र लगा ईदगाह पहुंचे बच्चे-जवान व बुजुर्ग सुबह साढ़े छह बजे से ही शुरू हो गया था लोगों का पहुंचना मज्ट्रिरेट के साथ पुलिस बल था तैनात, वरीय अधिकारी भी सुपौल ईदगाह में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने अदा की बकरीद की नमाज सुपौल, हन्दिुस्तान टीम। जिले में त्याग और कुर्बानी का त्योहार बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बकरीद की नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र स्थित ईदगाहों में अकीदतमंदों की हुजूम लगा रहा।

बच्चे, जवान और बुजुर्ग ईद की नमाज अदा करने के लिए गुस्ल, नए कपड़े और इत्र लगाकर अल्लाह का नाम लेते हुए अलग अलग जगहों के ईदगाह मैदान पहुंचे। इस बीच नमाज अदा कर सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर देश में अमन-चैन व शांति की दुआ की। सुपौल ईदगाह मैदान में सुबह साढ़े छह बजे से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह में मुफ्ती अकबर कासमी ने ठीक साढ़े सात बजे अकीदतमंदों को नमाज अदा करायी। नमाज अदा कराने के बाद मौलाना ने खुतबा में कुरान के सुरा को पढ़ा और लोगों को भाईचारे का पैगाम देते हुए कुर्बानी की अहमियत बताई। नमाज के बाद एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ। ईदगाह का इंतजाम देखने वाली कमेटी के अलावा सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार, एसडीपीओ आलोक कुमार के अलावा मज्ट्रिरेट, पुलिस पदाधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे। गश्त लगाते रहे डीएम-एसपी, साइबर सेल भी रही अलर्ट: एसपी शैशव यादव ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद त्योहार संपन्न हुआ। इसके लिए जिलाधिकारी और वे स्वयं विधि व्यवस्था की दिनभर जानकारी लेते रहे। बताया कि पूरे जिले में 700 जवानों के जम्मिे सुरक्षा की कमान थी, करीब 150 से अधिक पुलिस अफसरों को तैनात किया गया था। इसके अलावा सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए साइबर टीम भी दिनभर नजर बनाए रही। गोश्त के साथ स्वागत में बनाए थे पकवान भी: बकरीद लोगों ने हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान घर में आने वाले लोगों को बधाई देने के बाद उनके सामने कई तरह के व्यंजनों को परोसा गया। दोपहर बाद से लोग एक दूसरे के स्वागत में गोश्त के साथ तरह-तरह के पकवान बनाए गए। इनमें देशी घी में बनी रोटी बाकरखानी, ड्राइफ्रूट व चेरी मक्सिड रोटी बाकरखानी, रूबनानी, नान, बनारस और कोलकाता की लच्छा सेवई, शुद्ध घी से तैयार शीर खोरमा सेवई, ड्राइफ्रूट, सेवई शीरिनी आदि शामिल हैं मस्जिदों में अदा हुई नमाज जिले में सुबह अलग-अलग समय पर मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। ईदगाह के बाद दूसाी नमाज जामा मस्जिद, चौक मस्जिद, नूरानी मजस्टि, नूरानी मस्जिद, गोदाम मस्जिदों में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। नमाज के बाद अकीदतमंदों ने अपने घरों में खुदा की शान में कुर्बानी दी। कुर्बानी के बाद गोश्त को तीन हस्सिों में बांटा गया। इनमें से एक हस्सिा गरीबों में, दूसरा हस्सिा दोस्तों व परिजनों में और तीसरा हस्सिा अपने परिवार के लिए रखा गया। ईसार और कुर्बानी का त्योहार है बकरीद: शाहनवाज हुसैन सुपौल। बकरीद (ईद-उल अजहा) त्योहार मनाने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन शुक्रवार को आए थे। अपने परिजन और संबंधियों के साथ शनिवार सुबह बसबट्टिी रोड स्थित की ईदगाह में उन्होंने नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों को गले लगा बकरीद की मुबारक दी। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बकरीद ईसार और कुर्बानी का त्योहार है। भाईचारे के साथ पर त्योहार मनाने की अपील करते हुए उन्होंने देश के अमन चैन की दुआ भी की। इधर, प्रतापगंज प्रतिनिधि के अनुसार, प्रखंड़ की विभन्नि पंचायतों में कुर्बानी का पर्व बकरीद शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सुरजापुर, दरगाह पुर, मलमलिया, इस्लामपुर, दुअनिया, घटहा गांव स्थित ईदगाहों पर अकीदतमंदों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ की। छातापुर प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभन्नि हस्सिों में शनिवार को कुर्बानी का पर्व बकरीद शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। अकीदतमंदों ने समीप के ईदगाह स्थल पर जाकर बकरीद की नमाज अदा की और परिवार, समाज व देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। मरौना प्रतिनिधि के अनुसार, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद का त्योहार मनाया गया। ईदगाह सहित अन्य स्थलों पर नमाज पढ़ी गई। गणेशपुर मदरसा में मौलाना वसी मुल्लाह कासमी कहा कि बकरीद की नमाज में देश की सीमा पर मुस्तैद जवानों की रक्षा के लिए दुआ की गई। जदिया संवाददाता के अनुसार, कुर्बानी का पर्व बकरीद पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया। नमाज अदा करने के बाद अकीदतमंदों ने एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी। जदिया, नंदना, फुलकहा, बघैली, मुहर्रमपुर, इस्लामपुर, खूंट, परसागढी उत्तर, चिकनी मानगंज, हनुमान गढ़ी समेत अन्य जगहों पर नमाज पढ़ी गई। किशनपुर संवाददाता के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाया गया। अगले तीन दिनों तक यह पर्व मनाया जाएगा। मौसम सुहाना रहने के कारण सभी जगह ईदगाह में ही नमाज अदा की गई। एक-दूसरे के गले मिलकर सबने मुकारकबाद दिया। इधर, नर्मिली में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। नगर पंचायत नर्मिली, इस्लामपुर, मझारी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में सुबह विशेष नमाज अदा की गई। जबकि पूरे इलाके में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वीरपुर संवाददाता के अनुसार, कुर्बानी का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। अकीदतमंदों ने समीप के ईदगाह स्थल पर पहुंचकर बकरीद की नमाज अदा की और परिवार व समाज के लिए दुआ मांगी। नगर पंचायत के हवाई अड्डा के पास के ईदगाह मैदान व कुमार चौक के पास के मैदान समेत दर्जनों जगहों पर नमाज अदी की गई। सरायगढ़ संवाददाता के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र में कुर्बानी का त्योहार बकरीद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। बकरीद पर्व को लेकर सरायगढ़, जरौली, लालगंज, बनैनिया,ढोली, झिलाडुमरी, शाहपुर पृथ्वीपट्टी,भपटियाही, छिटही हनुमान नगर, लौकहा, नौनपार समेत दर्जनों जगहों पर नमाज अदा की गई। त्रिवेणीगंज संवाददाता के अनुसार, बकरीद का त्योहार पूरे इलाके में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। कई स्थानों पर सेवइयां और मिठाइयां खिलाकर लोगों ने बकरीद पर्व की खुशियां मनाईं। सिमराही संवाददाता के अनुसार, सिमराही बाजार के फिरदौस जामा मस्जिद सहित विभन्नि मस्जिदों और ईदगाहों में अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अदा की। इस दौरान मुफ्ती मोहम्मद अंसार कासमी ने कहा कि यह इंसानियत के साथ कुर्बानी का संदेश, शांति, भाईचारा, समानता का पर्व है। जदिया संवाददाता के अनुसार, कुर्बानी का पर्व बकरीद क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। इस मौके पर अपने अपने नजदीकी मस्जिद और ईदगाह में अहले सुबह पहुंच कर अकीदतमंदों ने बकरीद पर्व की नमाज अदा कर शांति और तरक्की की दुआ मांगी। कुनौली प्रतिनिधि के अनुसार, बकरीद का त्योहार कमलपुर समेत इलाके के सभी ईदगाहों में नमाज अदा कर मनाया गया। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दिया। ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद छोटे-छोटे बच्चों ने मेले का भी लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रशासन काफी चौकस रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।