दिसंबर में टैक्स फ्री हो गई 7-सीटर अर्टिगा! ग्राहकों के 94 हजार रुपए बच रहे; बस इतने में मिल रहा बेस मॉडल
- देश की नंबर-1 7-सीटर कार को इस महीने CSD कैंटीन से भी खरीदा जा सकता है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है।

देश की नंबर-1 7-सीटर कार को इस महीने CSD कैंटीन से भी खरीदा जा सकता है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। जिसके चलते यहां से कार खरीदने पर जवानों का टैक्स का बड़ा अमाउंट बच जाता है। Cars24 के मुताबिक, अर्टिगा के Lxi वैरिएंट की CSD कीमत 7.89 लाख रुपए है। जबकि इसकी सिविल एक्स-शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपए है। यानी इस वैरिएंट पर ग्राहकों का 80 हजार रुपए टैक्स बचता है। वहीं, वैरिएंट के हिसाब से इस पर टैक्स के 94 हजार रुपए बचाए जा सकते हैं।
कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर क्रेटा की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.69 - 13.03 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 6.61 - 9.88 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.61 - 14.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.49 - 8.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति अर्टिगा की सिविल और CSD कीमतें | |||
वैरिएंट | CSD कीमत | शोरूम कीमत | अंतर |
Lxi | ₹7.89 लाख | ₹8.69 | ₹80 हजार |
Vxi | ₹9 लाख | ₹9.83 | ₹83 हजार |
Zxi | ₹9.99 लाख | ₹10.93 | ₹94 हजार |
Zxi प्लस | ₹10.7 लाख | ₹11.63 | ₹93 हजार |
Vxi ऑटोमैटिक | ₹10.3 लाख | ₹11.23 | ₹93 हजार |
Zxi ऑटोमैटिक | ₹11.45 लाख | ₹12.33 | ₹88 हजार |
Vxi CNG | ₹9.9 लाख | ₹10.78 | ₹88 हजार |
Zxi CNG | ₹11 लाख | ₹11.88 | ₹88 हजार |
मारुति अर्टिगा के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।
अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।