स्विफ्ट, वैगनआर, पंच या क्रेटा नहीं, बल्कि 5-स्टार सेफ्टी वाली ₹6.84 लाख ये सेडान बनी देश की नंबर-1 कार
मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट ने एक बार सभी को चौंका दिया है। दरअसल, पिछले महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति डिजायर रही।

मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट सामने आ गई है। इस लिस्ट ने एक बार सभी को चौंका दिया है। दरअसल, पिछले महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार मारुति डिजायर रही। इस सेडान की डिमांड के सामने मारुति अर्टिगा, मारुति वैगनआर, मारुति स्विफ्ट, टाटा पंच, हुंडई क्रेटा जैसे सभी मॉडल फीके पड़ गए। लिस्ट में सबसे ज्यादा मारुति के 6 मॉडल शामिल रहे। जबकि टाटा के 2 मॉडल, हुंडई और महिंद्रा का एक-एक मॉडल लिस्ट में रहा। बता दें कि डिजायर की शुरुआती कीमत 6.84 लाख रुपए है। चलिए आपको टॉप-10 कारों की लिस्ट दिखाते हैं।
टॉप-10 कार सेल्स मई 2025 | ||||
नंबर | मॉडल | मई 2025 | मई 2024 | ग्रोथ % |
1 | मारुति सुजुकी डिजायर | 18,084 | 16,061 | 13% |
2 | मारुति सुजुकी अर्टिगा | 16,140 | 13,893 | 16% |
3 | मारुति सुजुकी ब्रेज़ा | 15,566 | 14,186 | 10% |
4 | हुंडई क्रेटा | 14,860 | 14,662 | 1% |
5 | महिंद्रा स्कॉर्पियो | 14,401 | 13,717 | 5% |
6 | मारुति सुजुकी स्विफ्ट | 14,135 | 19,393 | -27% |
7 | मारुति सुजुकी वैगनआर | 13,949 | 14,492 | -4% |
8 | मारुति सुजुकी फ्रोंक्स | 13,584 | 12,681 | 7% |
9 | टाटा पंच | 13,133 | 18,949 | 31% |
10 | टाटा नेक्सन | 13,096 | 11,457 | 14% |
मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
नई डिजायर अपने अग्रेसिव फ्रंट बंपर, हॉरिजॉन्टल DRLs के साथ स्टाइलिश LED हेडलाइट्स, कई हॉरिजॉन्टल स्लैट्स के साथ एक चौड़ी ग्रिल और फिर से डिजाइन किए गए फॉग लैंप हाउसिंग के साथ सबसे अलग है। हालांकि, इसका सिल्हूट पिछले मॉडल जैसा ही है। इस सेडान की शोल्डर लाइन अब ज्यादा उभरी हुई है। अन्य फीचर्स में शार्क फिन एंटीना, बूट लिड स्पॉइलर और क्रोम स्ट्रिप से जुड़ी Y-आकार की LED टेललाइट्स शामिल हैं।
डिजायर के इंटीरियर में बेज और ब्लैक थीम और डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड एक्सेंट हैं। यह एनालॉग ड्राइवर डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के लिए वायरलेस कम्पैटिबिलिटी के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, रियर वेंट्स के साथ एयर कंडीशनिंग और सिंगल-पैन सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। मारुति सुजुकी की रिवाइज्ड कॉम्पैक्ट सेडान में रियर पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड) और 360-डिग्री कैमरा (सेगमेंट में पहली बार) समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।
नई डिजायर में स्विफ्ट से लिया गया 1.2-लीटर तीन-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया है। यह यूनिट 80bhp का मैक्सिमम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है और इसे 5-स्पीड मैनुअल या AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसे LXi, VXi, ZXi और ZXi Plus वैरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। न्यू डिजायर कंपनी की पहली ऐसी कार भी है जिसे ग्लोबल NCAP में सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।