Toyota Fortuner Loses Control and Rolls over 6 times after aftermarket alloys break on Highway, check all details सस्ते अलॉय की बड़ी कीमत! हाईवे पर 6 बार पलटी टोयोटा फॉर्च्यूनर, आप भूलकर भी मत करिएगा ये गलती, Auto Hindi News - Hindustan
Hindi Newsऑटो न्यूज़Toyota Fortuner Loses Control and Rolls over 6 times after aftermarket alloys break on Highway, check all details

सस्ते अलॉय की बड़ी कीमत! हाईवे पर 6 बार पलटी टोयोटा फॉर्च्यूनर, आप भूलकर भी मत करिएगा ये गलती

लोग कई बार सिर्फ स्टाइल के चक्कर में अपनी जान खतरे में डाल देते हैं। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जहां आफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स लगाने के कारण टोयोटा फॉर्च्यूनर हाईवे पर 6 बार पलट गई।

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 June 2025 03:36 PM
share Share
Follow Us on
सस्ते अलॉय की बड़ी कीमत! हाईवे पर 6 बार पलटी टोयोटा फॉर्च्यूनर, आप भूलकर भी मत करिएगा ये गलती

एक हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है, जिसमें एक टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) तेज रफ्तार में चलते हुए सड़क पर 6 बार पलट गई। हादसे की वजह बनी SUV में लगाए गए अफ्टरमार्केट अलॉय व्हील्स है, जो चलते समय टूट गए। यह घटना एक बड़ा सबक है, उन लोगों के लिए जो सिर्फ गाड़ी की लुक्स बेहतर बनाने के लिए कमजोर क्वॉलिटी वाले सस्ते अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल करते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

ये भी पढ़ें:चीन को बाय-बाय! भारत अब इस देश से लाएगा रेयर अर्थ मैग्नेट; चढ़ गए मारुति के शेयर

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) सड़क पर पलटी हुई है और उसके पास टूटा हुआ एक अलॉय व्हील पड़ा है। बताया गया है कि यह व्हील ब्रांडेड नहीं था और सस्ते मटेरियल से बना था, जो चलते समय टूट गया। वीडियो के मुताबिक, कार करीब 6 बार पलटी और यह चौंकाने वाली बात है कि केवल एक अलॉय व्हील की वजह से इतना बड़ा एक्सीडेंट हो गया। वीडियो को मोटरहोलिक (Motorholic) नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये वीडियो किस जगह का है।

बड़ा व्हील, लेकिन कमजोर मटेरियल

इस फॉर्च्यूनर (Fortuner) में जो अलॉय व्हील लगाए गए थे, वो बड़े साइज के मल्टी-स्पोक व्हील्स थे और उनके साथ लो-प्रोफाइल टायर्स लगाए गए थे। हादसे में देखा गया कि व्हील का हब हिस्सा पूरी तरह गायब था, लेकिन व्हील पर कोई डेंट नहीं था। यह साफ इशारा करता है कि व्हील की मटेरियल क्वॉलिटी बेहद खराब थी।

सस्ते अलॉय व्हील्स बन सकते हैं जानलेवा

सस्ते और अनब्रांडेड व्हील्स देखने में अच्छे लग सकते हैं, लेकिन इनमें मजबूती की भारी कमी होती है। अच्छी क्वॉलिटी के अलॉय व्हील्स थोड़ा झुक सकते हैं, लेकिन टूटते नहीं, जिससे दुर्घटना की संभावना कम होती है। वहीं, सस्ते व्हील्स ब्रिटल मटेरियल से बने होते हैं जो झटका लगते ही धड़ाम से टूट जाते हैं।

अलॉय व्हील्स का सही इस्तेमाल कैसे करें?

भारत में ऑफ्टरमार्केट व्हील्स लगाना पूरी तरह से गैरकानूनी नहीं है, लेकिन इसके लिए कुछ नियम जरूर हैं। आप व्हील साइज में थोड़ा बहुत बदलाव कर सकते हैं, लेकिन अत्यधिक बड़े व्हील्स लगाना सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम को प्रभावित करता है।

बड़े व्हील्स के कारण स्पीडोमीटर और ओडोमीटर गलत रीडिंग दिखा सकते हैं। सस्पेंशन और इंजन वारंटी भी ऐसे मॉडिफिकेशन से रद्द हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस ओवरसाइज व्हील्स पर चालान भी काट सकती है।

क्या करें, क्या न करें?

हमेशा ब्रांडेड और सर्टिफाइड अलॉय व्हील्स का ही इस्तेमाल करें। व्हील साइज में बहुत बड़ा बदलाव न करें। फिटमेंट किसी प्रोफेशनल वर्कशॉप से ही कराएं।

ये भी पढ़ें:चीन को बाय-बाय! भारत अब इस देश से लाएगा रेयर अर्थ मैग्नेट; चढ़ गए मारुति के शेयर

क्या न करें?

सिर्फ दिखावे के लिए लो क्वॉलिटी व्हील्स न लगवाएं। बड़े टायर्स और व्हील्स लगाने के चक्कर में सुरक्षा से समझौता न करें। अगर आप अपनी कार को मॉडिफाई करना चाहते हैं, तो सिर्फ लुक्स नहीं बल्कि सेफ्टी और परफॉर्मेंस को भी ध्यान में रखें। इस फॉर्च्यूनर (Fortuner) हादसे ने यह साबित कर दिया है कि गलत मॉडिफिकेशन आपकी और आपके परिवार की जान को खतरे में डाल सकते हैं। (P.C. & Source- Cartoq)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।