लॉन्चिंग की तरफ एक और कदम... पहली बार मुंबई में दौड़ती दिखी ये eSUV, फेस्टिव सीजन में होगी लॉन्च
वियतनाम की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक VF6 कॉम्पैक्ट SUV की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस कार को मुंबई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

वियतनाम की इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर कंपनी विनफास्ट (VinFast) ने अपनी ऑल-इलेक्ट्रिक VF6 कॉम्पैक्ट SUV की टेस्टिंग शुरू कर दी है। इस कार को मुंबई में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सूत्रों के अनुसार, विनफास्ट वर्तमान में अपने VF6 और VF7 मॉडल की थर्ड-पार्टी EV चार्जर के साथ अनुकूलता का आकलन करने के लिए प्रमुख मेट्रो शहरों में रियल वर्ल्ड रेंज की टेस्टिंग कर रही है। टेस्टिंग का उद्देश्य यह मूल्यांकन करना है कि व्हीकल भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूदा सार्वजनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ कितनी अच्छी तरह इंटीग्रेटेड होते हैं। बता दें कि कंपनी इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान भारत में एंट्री कर सकती है।
ऑटोमेकर ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह अपनी सहायक कंपनी, V-Green चार्जिंग समाधान भारत में लाएगी। वे 60kW से 300kW तक की क्षमता वाले DC फास्ट चार्जर प्रदान करते हैं और पहले से ही अपने लिस्टेड स्थानों में भारत को शामिल कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने स्थानीय चार्जिंग भागीदारों के साथ सहयोग की भी घोषणा की है, जिसमें टाटा पावर सबसे पहले शामिल होने वालों में से एक है। इन कारों की टेस्टिंग सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं हैं। कथित तौर पर देश के अन्य महानगरों में भी टेस्टिंग चल रही है।
विनफास्ट अपने VF6 और VF7 मॉडल में भारतीय कंडीशन के हिसाब से कुछ चेंजेस करेगी। कंपनी का कहना है कि वह शुरुआत के साथ ही भारतीय ग्राहकों को अपनी तरफ खींचना चाहती है। इसके लिए वो अपने दोनों मॉडलों के लिए 5-स्टार भारत NCAP सुरक्षा रेटिंग के लिए काम कर रही है। कंपनी इन इलेक्ट्रिक SUVs में भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर दे सकती है। इसमें लेवल 2 ADAS की पेशकश की जा रही है। विनफास्ट ने अब तक केवल बाएं हाथ के ड्राइव वाले बाजारों में काम किया है, जिसमें वियतनाम का उसका घरेलू बाजार भी शामिल है। कंपनी एक साथ दो प्लांट स्थापित कर रही है। इसमें एक भारत और दूसरा इंडोनेशिया में होगा। ये दोनों ही दाएं हाथ के ड्राइव वाले बाजार हैं।
VF6 और VF7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
ये दोनों ऑल-इलेक्ट्रिक 5-सीटर SUV है। ग्लोबल मार्केट में 75.3 kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक ये सिंगल-चार्ज पर 450Km की रेंज देती है। वैरिएंट के आधार पर VF7 या तो सिंगल या डुअल-इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आती है। जहां पहला फ्रंट-व्हील ड्राइव के साथ 201 bhp और 310 Nm का टॉर्क बनाता है।
डुअल मोटर सेटअप ऑल-व्हील ड्राइव वैरिएंट के साथ आता है। यह 348 bhp और 500 Nm का टॉर्क बनाता है। दोनों वैरिएंट में बैटरी पैक एक जैसा ही है। सिंगल मोटर सिंगल-चार्ज पर 450Km रेंज और डुअल मोटर 431Km तक रेंज देती है। कार में 15-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दिया है। यह लेवल-2 ADAS सूट के साथ आती है। कार में 16-इंच और 17-इंच व्हील दिए हैं।
दोनों वैरिएंट DC फास्ट चार्जर से 35 मिनट में 10 से 70% तक चार्ज हो सकते हैं। फीचर्स के मामले में VF7 में हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ एडजस्टेबल सीटें मिलती हैं। इसमें ऑप्शनल लाउंज सीटें हैं, जिन्हें फिट किया जा सकता है और ये वेंटिलेशन और हीटिंग के साथ एडजस्टेबल भी हैं। कार में 15.6-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले है। इसमें कई तरह के सेफ्टी फीचर्स के साथ लेवल-2 ADAS दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।