जगदीशपुर राजद के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बने भोला खान
जगदीशपुर, निज संवाददाता। शनिवार को तीसरी बार प्रखंड अध्यक्ष चुने गये। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में

जगदीशपुर, निज संवाददाता। राजद के जगदीशपुर प्रखंड अध्यक्ष पद पर शनिवार को आफताब खान उर्फ भोला खान तीसरी बार निर्विरोध चुने गये। इसके लिए हुई बैठक की अध्यक्षता डॉ सच्चिदानंद सिंह ने की। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में भीम सिंह यादव और मदन सिंह यादव मौजूद रहे। भोला खान 2019 से ही निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाते रहे हैं। जगदीशपुर विधायक राम विशुन सिंह लोहिया, युवा नेता किशोर कुणाल उर्फ राजू यादव, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अमित यादव, वरिष्ठ नेता एवं मुखिया प्रतिनिधि अजय यादव, युवा प्रखंड अध्यक्ष रवि यादव, श्याम लाल सिंह, श्रीभगवान यादव, अवधेश यादव, मुंजी यादव, श्री भगवान यादव, आशीष दास, सुनील शर्मा, आशीष दास, जितेंद्र नट, मनीष सिंह, दिवाकर यादव, पूर्व वार्ड पार्षद हसानुद्दीन शाह उर्फ भुटी मियां, सलीम अंसारी, फैयाज अंसारी, ओजिर खा सहित अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।