Bakar Eid Celebrations Crowded Markets and Preparations for Namaz बकरीद आज, बाजारों में रात तक रही चहल-पहल, Ara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAra NewsBakar Eid Celebrations Crowded Markets and Preparations for Namaz

बकरीद आज, बाजारों में रात तक रही चहल-पहल

-ईदगाह व मस्जिदों में अदा की जायेगी नमाज, जमकर खरीदारी बकरीद आज शनिवार को भीष्ण गर्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 6 June 2025 07:29 PM
share Share
Follow Us on
बकरीद आज, बाजारों में रात तक रही चहल-पहल

-ईदगाह व मस्जिदों में अदा की जायेगी नमाज -शुक्रवार को लोगों ने की जमकर खरीदारी आरा, निज प्रतिनिधि। कुर्बानी का त्योहार बकरीद आज शनिवार को शहर समेत जिले भर में मनाया जाएगा। शुक्रवार को बाजारों में सुबह से ही काफी भीड़ रही। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों ने खरीदारी की। सबसे अधिक भीड़ कपड़े की दुकानों पर रही। बाजार में महिलाएं जहां सूट से चूड़ी तक की मैचिंग करती रहीं, तो युवक कुर्ता, पायजामा, जींस, इत्र आदि खरीदते दिखे। इधर, सेवई, टोपी, चप्पल आदि की दुकानों पर भी भीड़ रही। इधर, मॉल में भी भीड़ रही। खाद्य समाग्री की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ दिखी।

वहीं बकरा बाजार में बकरों की बिक्री हुई। दस हजार से 60 हजार रुपये तक बकरे बिके। एक विक्रेता ने बताया कि बकरीद में कुर्बानी करना फर्ज है। ऐसे में फिर महंगा हो या सस्ता, ग्राहक इसकी चिंता नहीं करते हैं। बताया कि बकरे से जुड़े कारोबारियों को साल भर बकरीद का इतंजार रहता है। बता दें कि बकरीद को ले शहर समेत कस्बाई इलाकों के बाजार देर रात तक गुलजार रहे। बाजारों में काफी चहल-पहल रही। मालूम हो कि अकीदतमंदों ने बकरीद पर कुर्बानी देने के लिए बकरे का इंतजाम कर लिया है। बाजारों में जाकर किराना सामग्रियों की खरीदारी भी कर ली है। शनिवार को परंपरागत तरीके से यह पर्व मनाया जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।