Residents of Anandpuri Face Severe Water and Infrastructure Issues बोले रांची : पानी के लिए हर दिन ‘जंग अनसुनी अब सिर से ऊपर, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsResidents of Anandpuri Face Severe Water and Infrastructure Issues

बोले रांची : पानी के लिए हर दिन ‘जंग अनसुनी अब सिर से ऊपर

रांची के आनंदपुरी में एक हजार से अधिक जनसंख्या पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है। लोग सड़क की खराब स्थिति, गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से परेशान हैं। नगर निगम से कई बार शिकायत करने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSat, 14 June 2025 12:27 AM
share Share
Follow Us on
बोले रांची : पानी के लिए हर दिन ‘जंग अनसुनी अब सिर से ऊपर

रांची, संवाददाता। हरमू रोड के आनंदपुरी में रहने वाली एक हजार से अधिक जनसंख्या कई परेशानियों का सामना कर रही है। पानी के लिए ये लोग हर दिन जंग लड़ते हैं। अन्य बुनियादी सुविधाएं तो इनके लिए दूर की कौड़ी है। सड़कें चलने लायक तक नहीं हैं। हालांकि कई बार आवेदन देने पर रांची नगर निगम ने मार्ग को बनवाया, लेकिन इसे आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। कई स्थानों पर तो सड़क गड्ढों का रूप ले चुकी है। मानसून में ये सड़कें पानी से भर जाती हैं और राहगीर इसमें गिरकर घायल होते हैं। लोगों ने निगम के आला अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे सड़कें जल्द दुरुस्त करें।

पानी की व्यवस्था करें। लोगों ये कहा कि सभी तरह की सुविधाएं मुहैया होने पर ही उनका भी जीवन सरल हो सकेगा। शहर के बीचों बीच स्थित आनंदपुरी चौक के पास करीब एक हजार की आबादी को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इतनी बड़ी आबादी के लिए पेयजल तक उचित व्यवस्था नहीं है। गुरुवार को हिन्दुस्तान के बोले रांची में यहां रहने वाले बुजुर्गों, महिलाओं-पुरुषों ने इलाके की समस्याओं से अवगत कराया। सभी ने बताया कि नगर निगम को नियमित रूप से टैक्स देने के बाद भी इलाके के लोग वर्षों से पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं। गर्मी में स्थिति बेहद ही खराब हो जाती है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ता है,लेकिन भी पानी नहीं मिल पाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सांसद कोष से इलाके में पानी की सुविधा के लिए एक एचवाईडीटी टैंक लगाया गया था,लेकिन आज तक इसमें पानी की आपूर्ति नहीं की गई है। इलाके में पानी नहीं रहने के कारण लोगों को काफी अधिक समस्या होती है। महिलाओं ने बताया के घर के सभी काम पानी से ही करने पड़ते है। लेकिन पानी नहीं होने के कारण लोगों को आए-दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार हम सभी लोगों ने नगर निगम और पाषर्द से भी इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन इलाके में पानी की एक बूंद तक नहीं आ पाई है। हालात ये है कि एजेंसी कभी भी कचरे का उठाव नहीं करवाती है। इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि इलाके कचरे की गाड़ी नहीं आने कारण लोगों को मजबूरन लोगों को इलाके में ही इधर-उधर कचरा फेंकना पड़ता है। इसी कारण मोहल्ले में जगह-जगह पर कचरों का अंबार भी लगा हुआ रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में गंदगी होने की वजह से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम केवल टैक्स लेने आती है,कभी भी इलाके में ध्यान तक नहीं देती है। पानी के लिए इधर-उधर भटकने कोविवश हैं महिलाएं : लोगों ने बताया कि बीते कई वर्षों से इलाके में पानी जैसी मूलभूत सुविधा नहीं होने के कारण हर किसी को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। उन्होंने बताया कि घर के सारे कामकाज करने के लिए पानी की आवश्कता पड़ती ही हैं। पानी नहीं होने से काम करने में काफी अधिक समस्या होती है। रोजाना पानी नहीं होने के कारण काम करने में भी काफी समय लग जाता है। घर के सभी छोटे बच्चे भी पानी भरने के लिए अपने घरों से लगभग पंद्रह से बीस मीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है। पानी लाने के दौरान कई बार ये छोटे व मासूम बच्चे सड़क पार करने के समय पर दुर्घटना के भी शिकार होते हुए बचे है। कभी भी घर की महिलाओं को भी कामकाज करने के लिए पानी इधर -उधर से ढोकर व खरीद कर लाना पड़ता है। इलाके में रहने वाले पुरूषों ने कहा की रोजाना पानी लाने के और खरीदने के चक्कर में हमलोगों को अपने-अपने काम पर भी जाने में काफी समय लगता है। सप्लाई वाटर के लिए भी इलाके में लगभग दो से तीन वर्ष पहले पाइपलाइन भी बिछाया गया था,लेकिन अभी तक जलापूर्ति नहीं शुरू की गई है। स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में माध्यम से नगर निगम के समक्ष जलापूर्ति जल्द से जल्द शुरू करने की मांग रखी है। सड़क के बीच झुका बिजली का पोल, लोगों की जान पर खतरा आनंदपुरी मुहल्ले की सड़क के बीच में ही एक जर्जर बिजली का खंभा झुका हुआ है। यहां रहने वालों ने बताया कि इस पोल में बिजली तक नहीं आती है। लोगों ने बताया कि यह पोल किसी काम के लायक नहीं रहा। सड़क के बीच में लगा पोल भी धीरे-धीरे डेढ़ा हो चुका है। यह पोल लोगों के लिए भी खतरनाक बन चुका है। लोगों ने बताया कि आंधी व बरसात के समय यह पोल गिरकर किसी को भी चपेट में ले सकता है। गंदगी के कारण बढ़ रहा मच्छरों का आतंक, फॉगिंग नहीं होती हिन्दुस्तान के बोले रांची कार्यक्रम में हरमू आनंदपुरी चौक में रहने वाले लोगों ने बताया कि इलाके में कभी भी नियमित रूप से साफ-सफाई तक नहीं होती है। नालियां भी खुली होती है। कचरा का उठाव भी कभी नहीं होता है। गंदगी होने के कारण बरसात के दिनों में मच्छरों का आतंक भी काफी तेजी से बढ़ जाता है। इलाके में कभी भी मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग तक की गाड़ियां नहीं आती है। ड्रेनेज सिस्टम चौपट, जलजमाव राहगीरों के लिए बनता है बाधक इलाके में नालियों का निर्माण किया गया है,लेकिन कहीं पर भी पानी निकासी की व्यव्स्था नहीं की गई है। इस कारण अक्सर इलाके कि सभी नालियां जाम रहती है। वहीं,बरसात के दिनों में पानी भर जाने के कारण नालियां ओवर फ्लो हो जाती है। इलाके में नाली का गंदा पानी पूरी तरह से भर जाता है। कई बारे निगम को ड्रेनेज ठीक करने की बात कहीं गई है,लेकिन आज भी स्थिति जस की तस ही बनीं हुई है। मुहल्ले में ही इधर-उधर कचरा फेंकने को विवश हरमू स्थित आनंदपुरी इलाके में रहने वाले लोगों ने बताया कि नगर निगम के द्वारा इस इलाके में हर घर कचरा का उठाव नियमित रूप से नहीं किया जाता है। इस कारण लोगों को मजबूरन अपने ही इलाके के खाली जगहों मे कचरा फेंकना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कारण इलाके में कचरों का अंबार भी लगा हुआ। इस कारण लोगों को गंदगी में रहना पड़ रहा है। नगर निगम के द्वारा नियमित रूप से हर घर कचरा का उठाव करना चाहिए। महिलाओं का कहना है कि इन्हीं कचरों के कारण बरसात शुरू होते ही इलाके में गंदगी होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी काफी तेजी से बढ़ने लगता है। उन्होंने मांग की है कि इलाके में नियमित रूप से सफाई होनी चाहिए। दुरुस्त की जाएं सड़कें इलाके में सड़कों की भी हालात बेहद ही खराब है। सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुके है। लोगों ने बताया कि पहले भी सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार निगम को भी आवेदन दे चुके है। जिसके बाद इलाके की आधी सड़कों पर पेपर्स ब्लॉक लगाकर उन्हें बनाया भी गया। वहीं, आधी सड़क को जर्जर अवस्था में ही छोड़ दिया गया है। सड़क खराब होने के कारण आवगमन में भी समस्या होती है। समस्याएं 1. आनंदपुरी इलाके में रहने वाले लोगों को पानी तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। 2. इलाके में सड़क के बीच खतरनाक बिजली के पोल से लोग हो रहे परेशान। 3. घरों से कचरे का उठाव नहीं किए जाने से इधर-उधर फैल रही गंदगी, बीमारी की आशंका 4. ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त हो चुका है। बारिश के मौसम में लोगों के सामने खड़ी होती है परेशानी। 5. चलने लायक बेहतर सड़कें नहीं हैं। आए दिन राहगीर चोटिल होते हैं। बच्चों के लिए मुसीबत। सुझाव 1. पानी के लिए बिछाई गई पाइनलाइन से सप्लाई शुरू होने से काफी राहत मिलेगी। 2. सड़क के बीच से जर्जर पोल से जल्द हटाए जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। 3. हर घर से कचरे का उठाव होने से गंदगी नहीं फैलेगी, बीमारी की भी चिंता नहीं सताएगी। 4. बंद पड़ी नालियों की नियमित रूप से सफाई हो, ताकि दुर्गंध आदि से राहत मिले। 5. एचवाईडीटी में पानी भरे जाने से यहां रहने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी। नगर निगम का ध्यान नहीं आनंदपुरी में बीते कई वर्षों से लोग पानी के लिए तरस रहें हैं। इसके चलते लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। नगर निगम की ओर से इलाके में सप्लाई वाटर के लिए पाइपलाइन बिछा दी गई है। लेकिन अभी तक जलापूर्ति नहीं की गई है। रांची नगर निगम इस पर ध्यान दे और जल्द से जल्द इलाके में पेयजल की आपूर्ति करे। -रामवचन राम सड़क के बीचोंबीच बेकार बिजली का पोल वर्षों खड़ा है। धीरे-धीरे यह झुकत जा रहा है। यह लोगों के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो रहा है। बरसात में आंधी तूफान के दिनों में यह खतरा और भी अधिक बढ़ जाता है। बिजली विभाग को पोल हटाने को लेकर कई बार आवेदन भी दे चुके है,लेकिन आजतक पोल नहीं हटाया गया है। -अंजू देवी पाइपलाइन बिछी तो जलापूर्ति भी होनी चाहिए शुरू नगर निगम के द्वारा इलाके में सप्लाई वाटर की पाइपलाइन बिछा दी गई है, लेकिन इतने वर्ष बाद भी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। -तिलता देवी निगम द्वारा भी हर घर कचरा का उठाव भी नियमित रूप से नहीं किया जाता है। इससे लोग इलाके में कचरा फेंक देते है। -श्याम सुंदर इलाके में पानी की सुविधा ही नहीं। निगम के द्वारा इलाके में पाइपलाइन बिछी है, पर जलापूर्ति अभी तक नहीं की जा रही। -अजय उरांव बेहतर ड्रेनेज सिस्टम नहीं होने से नालियां बंद पड़ी हैं। सफाई नहीं होने की वजह से नालियों से दुर्गंध आती रहती है। -संजय यादव निगम द्वारा इलाके में नियमित रूप से साफ सफाई तक नहीं की जाती है। इस कारण चारों ओर गंदगी पसरी हुई रहती है। -रजनी देवी निगम में शिकायत करने पर यहां पर सिर्फ आधी सड़क को बनाया गया है। आधी सड़क भी जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। -बिनोद पासवान नगर निगम के द्वारा क्षेत्र में सफाई नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में इलाके में जंगली घास फूस भी उग जाते है। -मुकेश पासवान गंदगी होने के कारण बरसात के दिनों में मच्छरों का आतंक बढ़ जाता है। निगम के द्वारा फॉगिंग तक नहीं होती है। -सुशील कुमार यादव बारिश में इलाके में जलजमाव जैसी स्थिति हो जाती है। सड़क व नालियों का गंदा पानी लोगों के घरों में भी चला जाता है। -प्रह्लाद देवी इलाके में हर दिन कचरे का उठाव नहीं होता। इससे पूरे इलाके में जगह-जगह पर कचरों का भी अंबार लगा हुआ रहता है। -ममता देवी सड़क जर्जर होने से बारिश के दिनों में लोगों के आवगमन में समस्या होती है। गड्ढों के बारे में भी लोगों को पता नहीं चल पाता है। -राधिका देवी नालियों की सफाई नियमित नहीं की जाती है। बारिश में नालियों का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर आ जाता है। -सुमन देवी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।