जज बाजार में फायरिंग को ले डीएसपी ने लिया जायजा
बिहिया नगर के मेन रोड जज बाजार में रविवार रात जमीन पर कब्जे के विवाद के चलते बदमाशों ने फायरिंग की। डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आठ नामजद और पांच से छह अज्ञात लोगों...

बिहिया। निज संवाददाता बिहिया नगर स्थित मेन रोड जज बाजार में रविवार की रात जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के बीच बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद जगदीशपुर डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बिहिया पहुंच घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने भी फायरिंग के मामले में जानकारी प्राप्त की। डीएसपी राजीव चंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग करने वाले जल्द गिरफ्तार किए जायेंगे। इसके लिए साक्ष्य इकट्ठा किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने आठ नामजद व पांच-छह अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है बता दें कि आरा में रहने वाले एक भूमिपति की बिहिया में जमीन है।
जमीन में हिस्सेदारी को लेकर भूमिपति के परिवार के बीच ही आपसी विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि मामला न्यायालय में भी चल रहा है। फिर भी जमीन की खरीद-बिक्री जारी है। इस बीच परिवारिक विवाद का फायदा उठाते हुए कई भू माफिया भी जमीन पर कब्जा करने की फिराक में लगे हुए हैं। जमीन पर इसी कब्जे के विवाद को लेकर जमीन पर कराये जा रहे निर्माण कार्य के दौरान रविवार की रात जज बाजार का मेन रोड गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।