आर्मी जवान की गोरखपुर में वाहन दुर्घटना में हुई मौत
संग्रामपुर के आर्मी जवान राकेश कुमार सिंह का शव घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। राकेश की गाड़ी गोरखपुर में डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें उनकी गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अंतिम...

संग्रामपुर, निसं ।आर्मी जवान राकेश कुमार सिंह का शव उनके घर दरियापुर एम्बुलेंस से पहुंचते ही परिजनों के चीख पुकार से सभी की आंखे नम हो गई। मृतक पश्चिमी मधुबनी पंचायत वार्ड आठ दरियापुर गांव के लालबाबू सिंह के पुत्र थे। उनके भाई रामकिशोर सिंह आर्मी में नायक पद पर दल्लिी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को गोरखपुर में ड्यूटी को लेकर चार लोगों के टीम के साथ एक गाड़ी पर सवार हो कर जा रहे थे। जहां गोरखपुर में एम्स अस्पताल के समीप गाड़ी पुल के डिवाइडर से टकरा गई जिसमें सवार अन्य आंशिक रूप से जख्मी हुए जबकि भाई राकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गया।
गोरखपुर से एम्बुलेंस से सूबेदार मेजर रोहतास सिंह,सिपाही मदन राणा,अनवर आलम शव लेकर दरियापुर पहुंचे थे। दानापुर आर्मी कैम्प के जवान भी साथ में आये थे। राजकीय सम्मान के साथ मृत सेना के जवान का अंतिम संस्कार किया गया। जहां जवानों ने 15 गोलियों से सलामी दी। जवान का शव तिरंगा से लपटा हुआ था । मुखाअग्नि बड़े पुत्र आर्मी जवान रिशव कुमार सिंह ने दिया। स्थानीय थाना के दारोगा राहुल कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। सेना जवान के अंतिम दर्शन को दरियापुर में उमड़ी भीड़: सेना के जवान का शव गांव आते ही अंतिम दर्शन को सैकड़ों की भीड़ जमा हो गयी। शव पहुंचते ही उनकी पत्नी जयमाला देवी व परिजनों के चीख पुकार से मातमी सनाटा फैल गया। मृतक जवान को दो पुत्र व एक पुत्री है। बड़ा लड़का रिशव कुमार सिंह आर्मी में कार्यरत हैं जिसकी पोस्टिंग अभी श्रीनगर में है। वहीं छोटा लड़का शनि कुमार सिंह व लड़की अमृता कुमारी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। जवान के मौत पर शोक व्यक्त आर्मी जवान राकेश कुमार सिंह की मौत पर वीआईपी राष्ट्रीय महा सचिव वरुण विजय ,एमएलसी महेश्वर सिंह के अनुमंडल प्रतिनिधि आशुतोष उर्फ पप्पू पाण्डेय ,सरपंच प्रतिनिधि परमानन्द पाण्डेय दरियापुर पहुँच परिजनों को सांत्वना दिया।उनके निधन पर केसरिया विधायक शालिनी मश्रिा, एमएलसी महेश्वर सिंह ,पूर्व विधायक डॉ राजेश कुमार, प्रमुख सुनीता देवी, प्रमुख प्रतिनिधि नितेश कुमार, मुखिया संघ प्रखण्ड अध्यक्ष रवि सिंह, पूर्व मुखिया राय सुबोध उर्फ मुनानी शर्मा, नन्हे उर्फ रणधीर सिंह, जदयू नेता यतेंद्र कुमार कश्यप, आदि ने शोक व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।