Saraiyela MLA Dasrath Gagarai Appoints Sudhir Chandra Mahato as Representative for Block विधायक ने सुधीर को सरायकेला प्रखंड के लिए प्रतिनिधि मनोनीत किया, Saraikela Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsSaraikela NewsSaraiyela MLA Dasrath Gagarai Appoints Sudhir Chandra Mahato as Representative for Block

विधायक ने सुधीर को सरायकेला प्रखंड के लिए प्रतिनिधि मनोनीत किया

सरायकेला विधायक दशरथ गागराई ने सुधीर चंद्र महतो को सरायकेला प्रखंड के लिए अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया। नियुक्ति पत्र सौंपते हुए विधायक ने कहा कि महतो जनहित के मुद्दों पर अधिकारियों के साथ समन्वय...

Newswrap हिन्दुस्तान, सराईकेलाWed, 18 June 2025 05:37 AM
share Share
Follow Us on
विधायक ने सुधीर को सरायकेला प्रखंड के लिए प्रतिनिधि मनोनीत किया

सरायकेला। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने उपरदुगनी निवासी सुधीर चंद्र महतो को सरायकेला प्रखंड के लिए अपना प्रतिनिधि मनोनीत किया। आज विधायक ने अपने कार्यालय में जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि सुधीर महतो उनकी अनुपस्थिति में प्रखंड स्तरीय शासकीय बैठकों में शामिल होंगे और जनहित से जुड़े विषयों पर संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करेंगे। जिला अध्यक्ष डॉ. शुभेंदु महतो ने नव मनोनीत विधायक प्रतिनिधि श्री सुधीर महतो को बधाई देते हुए कहा कि श्री महतो ने सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने, गरीबों की जुबान बनकर काम करने का काम किया है।

उन्होंने शुरू से जात-पात, भेद-भाव, ऊंच-नीच की राजनीति से ऊपर उठकर जनता की सेवा की है। विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो ने विधायक दशरथ गागराई का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे और आम जनता के साथ सदैव खड़े रहेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।